Move to Jagran APP

भाजपा के प्रदेश मंत्री ने कहा- जनता ने सपाइयों की गुंडई देखी है, अब प्रदेश में शांति Gorakhpur news

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश को पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बुधवार को पहली बार बस्ती पहुचे। उनका पूरे जनपद में जगह जगह पर भव्य स्वागत हुआ। उन्‍होंने सपा पर तमाम आरोप लगाया।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 07:19 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 07:19 PM (IST)
भाजपा के प्रदेश मंत्री ने कहा- जनता ने सपाइयों की गुंडई देखी है, अब प्रदेश में शांति Gorakhpur news
स्‍वागत समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश।

गोरखपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त  प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश ने कहा कि समाजवादियों का किला लोकसभा और विधानसभा में ढह चुका है। जनता ने पांच साल तक सैफई परिवार और समाजवादियों का आतंक सहा है। किस तरीक़े से उनके कार्यकर्ता सड़को पर गुंडई करते थे, यह सभी लोग देख चुके हैं। आज पूरे प्रदेश में शांति का मौहाल है। अखिलेश यादव लगातार आपदा में अवसर को तलाश में थे परन्तु उनके निराशा हाथ लगी। वह बस्‍ती में अपने स्‍वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश को पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बुधवार को पहली बार बस्ती पहुचे। उनका पूरे जनपद में जगह जगह पर भव्य स्वागत हुआ। जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा बस्ती शिवांशु मिश्रा , जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर मनोज मौर्या , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्या मणि ,क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य प्रभकार विक्रम सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। सुभाष यदुवंश ने कहा कि कार्यकर्ताओ के त्याग ,समपर्ण एवं परिश्रम के कारण भारतीय जनता पार्टी आज बुलंदियों पर पहुची है। भाजपा विचार पर आधारित राष्ट्रवादी दल है एवं कार्यकर्ता उसका आभूषण है । उन्होंने कहा कि ।भाजपा 18 करोड़ कार्यकर्ताओ का विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक  दल है जो राष्ट्र की सम्रद्धि एवं देश  सेवा के लिये कार्य करता है। प्रदेश मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता की प्रतिभा को निखार कर उसे सोने जैसा खरा बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी की रीति है। भाजपा जैसा सम्मान किसी दल में नही है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के मान सम्मान की रक्षा करना उनका धर्म है।कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को आम जनमानस के बीच मे लेके जाए। उनको बताये कैसे कोरोना जैसी महामारी के बीच भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जनसेवा के कार्य कर रहा था।प्रवासी मजूदरो के ट्रेनें बस चलवायी जा रही थी। मुफ्त में राशन दिया जा रहा था सरकार द्वारा । महिलाओं के खातों में 500- 500 रुपये की सहायता राशि भेजी गयी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.