Move to Jagran APP

हर बूथ पर जनजाति समुदाय के 50 लोगों को सदस्य बनाएगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी पर अब प्रत्येक बूथ पर अनुसूचित जनजाति के 50 लोगों को सदस्य बनाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्य शुरू कर देना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 04:13 PM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 04:13 PM (IST)
हर बूथ पर जनजाति समुदाय के 50 लोगों को सदस्य बनाएगी भाजपा
हर बूथ पर जनजाति समुदाय के 50 लोगों को सदस्य बनाएगी भाजपा

गोरखपुर (जेएनएन)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अनुसूचित जनजाति के लोगों की हितैषी भाजपा सरकार ही है। केंद्र में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार इस समुदाय को अनेक कल्याणकारी योजनाओं के जरिए लाभ पहुंचा रही है। भाजपा सरकार इनके विकास के लिए कटिबद्ध है।

loksabha election banner

उप मुख्यमंत्री गोरखपुर क्लब में आयोजित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का जन-जन तक पहुंचाने के लिए दिसंबर, जनवरी व फरवरी में अनेक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि हमें ऐसी तैयारी करनी है कि सभी विरोधी एक हो जाएं, तब भी आधे से अधिक वोट भाजपा को मिले। शासन कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखेगा। उन्होंने अपील की कि आज से ही पसीना बहाइए, जिससे चुनाव में कम मेहनत करनी पड़े। मतदाता सूची में उचित लोगों के नाम जोड़वाएं और गलत नामों को उसमें से हटवाने में अपनी भूमिका निभाएं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि मोर्चा के पदाधिकारी प्रत्येक बूथ से जनजाति समुदाय के 50-50 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएं। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाएं। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को उनके जाति प्रमाण पत्र के संबंध में यदि कोई बाधा पहुंचती है तो मोर्चे के पदाधिकारी उससे शासन व संगठन को अवगत कराएं। उसका विधि सम्मत निराकरण कराकर जनजाति के हितों का संरक्षण किया जाएगा। विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गोंड व खरवार समुदाय अनुसूचित जाति/जनजाति की संख्या करीब 30 हजार से अधिक पाई गई है। अक्षैवर लाल गोंड ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंड समाज की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल की है। महामंत्री डॉ. संजय गोंड ने राजनैतिक प्रस्ताव पढ़ा, जिसका सभी ने समर्थन किया। रामधनी गोड़ ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेद्र सिंह, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के राजेंद्र प्रसाद गोड व रामसेवक गोड़, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गोड़ आदि लोगों ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.