Move to Jagran APP

भाजपा ने बनाई मिशन 2019 फतह करने की रणनीति, कार्यकर्ताओं को सहेजा

भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को संपन्न हुई।

By Edited By: Published: Wed, 24 Oct 2018 12:49 AM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 10:28 AM (IST)
भाजपा ने बनाई मिशन 2019 फतह करने की रणनीति, कार्यकर्ताओं को सहेजा
भाजपा ने बनाई मिशन 2019 फतह करने की रणनीति, कार्यकर्ताओं को सहेजा
गोरखपुर, (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में लोकसभा स्तर पर 17 नवंबर को होने वाली मोटरसाइकिल रैली को सफल बनाने की योजना बनाई गई। साथ ही विधानसभा स्तर पर एक से 15 दिसंबर तक पदयात्रा तथा 26 जनवरी को कमल विकास च्योति अभियान के बारे में विस्तृत कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रमों के संचालन के लिए प्रदेश, क्षेत्र व जिला स्तर पर पाच-पांच की टीम बनाई गई है।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्रदत्त शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को बहुत कुछ दिया है। आसपास के सभी जिलों को उन्होंने मेडिकल कालेज की सौगात दी है। सभी सड़के सात मीटर चौड़ी हो रही हैं। आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभ दिया जा रहा है। मोटरसाइकिल जुलूस टर्निग प्वाइंट साबित होगा। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से मोटरसाइकिल जुलूस को सफल बनाएं। कहा कि प्रत्येक बूथ पर पांच मोटरसाइकिल वाले कार्यकर्ताओं की सूची बनी है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेद्र सिंह ने कहा कि 2019 में मोदी को रोकने की साजिश हो रही है लेकिन पार्टी कार्यकर्ता इन योजनाओं के बल पर ऐसा होने नहीं देंगे। हमारे अभियान लोगों से हमें जोड़ने का काम करेंगे। एक से 15 दिसंबर तक जो पदयात्रा चलनी है, उसमें कार्यकर्ता विधानसभा स्तर पर छह टोली में निकलेंगे। एक टोली में 25 कार्यकर्ता होंगे और उस टोली का एक नायक होगा। हर घर में जाकर लोगों से संपर्क भी करना है। केंद्र सरकार की योजनाओं को इस यात्रा के माध्यम से लोगों को बताने का काम भी किया जाएगा।
प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्या ने कहा कि पांच स्तरीय कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव संचालन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मोटरसाइकिल जुलूस में 10 हजार मोटरसाइकिल का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मंडल स्तर पर भी बाइक प्रमुख बनाया जाएगा। 26 जनवरी को कमल विकास च्योति महा अभियान केबारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथों के लाभार्थियों के बीच में जाएंगे और उनके घर दीपक जलाएंगे।
इसके लिए अभी से लाभार्थियों की सूची बननी शुरू हो गई है। संचालन क्षेत्रीय मंत्री विश्वजीतांशु सिंह आशु ने किया। बैठक में शिवभूषण सिंह ,जितेंद्र राव, गोविंद माधव, अजय तिवारी, वृंदा कुशवाहा, नरेंद्र तिवारी चंचल, बृजेश मणि मिश्र, अमृतलाल भारती, इंद्रमणि उपाध्याय, प्रबल प्रताप शाही, अमरेश यादव, कृष्ण पाल सिंह, राधेश्याम पाडेय, रजनीश उपाध्याय उपस्थित रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.