Move to Jagran APP

बाइक रैली में ताकत दिखाएंगे भाजपाई, पंकज सिंह भी आएंगे

17 नवंबर को होने वाली कमल संदेश रैली में भाजपा कार्यकर्ता अपनी ताकत दिखाएंगे। इस रैली में भाग लेने के लिए भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह भी गोरखपुर आएंगे।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 12:58 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 12:58 PM (IST)
बाइक रैली में ताकत दिखाएंगे भाजपाई, पंकज सिंह भी आएंगे
बाइक रैली में ताकत दिखाएंगे भाजपाई, पंकज सिंह भी आएंगे

गोरखपुर, जेएनएन : लोकसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर को आयोजित होनी वाली कमल संदेश बाइक रैली को सफल बनाने के लिए भाजपाइयों ने ताकत झोंक दी है। शहर पोस्टर-बैनर से पट गया है तो सोशल मीडिया को भी प्रचार-प्रसार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इस रैली में भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह भी शामिल होंगे।

loksabha election banner

इसी क्रम में भाजपा की बैठक आर्यनगर में हुई, जिसमें रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि रैली में जितना अधिक जन सैलाब होगा, 2019 में भाजपा की सफलता उतनी ही सुनिश्चित होगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि रैली में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री संगठन रत्नाकर, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, लोकसभा संयोजक रामजीवन मौर्य आदि मौजूद रहे।

सात से आठ किलोमीटर की होगी बाइक रैली

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र के सभी 13 जिलों में बाइक रैली की तैयारी पूरी कर ली गई है। हर लोकसभा क्षेत्र में करीब 10 हजार बाइक और 15 हजार कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। हर रैली की दूरी निर्धारित मार्ग पर सात से आठ किमी के बीच होगी। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि सभी 13 लोकसभा क्षेत्रों के मुख्य अतिथि तय कर दिए गए हैं, जो रैली को झंडी दिखाएंगे।

रैली का होगा स्वागत

चेंबर ऑफ ट्रेडर्स साहबगंज ने भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली का स्वागत करने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष अनूप अग्रवाल व कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेश अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के हर वर्ग का विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री का स्नेह चेंबर को हमेशा मिलता रहा है। शनिवार को निकलने वाले कमल संदेश बाइक रैली का मिर्जापुर चौराहे पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। बैठक में श्रीचंद बंसल, अशोक जालान, कृष्ण गोपाल, राकेश गुप्ता, कमलेश अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, श्रीलाल मंझानी, अतुल तुलस्यान, जगत जायसवाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.