Move to Jagran APP

कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा-रोजगार देने के वादे को भूल गई भाजपा सरकार

उन्‍होंने कहा कि भाजपा अपने वादे को भूल गई है। किसानों मजदूरों व नौजवानों के साथ धोखा किया गया है। बेरोजगारी चरम सीमा पर बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश में किसानों का हाल बुरा है धान क्रय केंद्रों की स्थिति खराब है।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 10:15 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 10:15 AM (IST)
कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा-रोजगार देने के वादे को भूल गई भाजपा सरकार
सभा को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू।

गोरखपुर, जेएनएन। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के अपने वादे भूल गई है। देश नौजवान रोजगार के परेशान है। भाजपा सरकार को यह दिखाई नहीं पड़ रहा है। जहां तक कानून व्‍यवस्‍था की बात है तो उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। चारों तरफ अपराध की बाढ़ आ गई है। भाजपा की कथनी व करनी में अंतर है।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष देवरिया विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के दौरान गौरी बाजार में पार्टी के प्रत्याशी मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि भाजपा अपने वादे को भूल गई है। किसानों मजदूरों व नौजवानों के साथ धोखा किया गया है। बेरोजगारी चरम सीमा पर बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश में किसानों का हाल बुरा है, धान क्रय केंद्रों की स्थिति खराब है किसानों को उनके उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं जिसका ताजा उदाहरण हाथरस व   बलरामपुर की घटना है। कांग्रेसी जुल्म व ज्यादती के खिलाफ लगातार संघर्ष जारी रखेगी। हम जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं। भाजपा सरकार हमें जेल में भेजकर डराने का काम कर रही है। उससे हम कतई विचलित होने वाले नहीं हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर हम आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ही विकास के रास्ते को और आगे ले जा सकती है। भाजपा सिर्फ लुभावने वादे करती है। किसानों की आय दोगुना करने के मामले में केंद्र सरकार ने किसानों को चलने का काम किया है।  देवरिया में सभी चीनी मिले बंद हैं, किसानों की बात कोई करने वाला नहीं है। उत्तर प्रदेश में जब से कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई है उसी वक्त से उत्तर प्रदेश में बदहाली का दौर चल पड़ा। कांग्रेस का समर्थन करने से ही प्रदेश का भला होगा।

राष्ट्रीय सचिव सचिन नाईक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की धारा को आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस ही कर सकती है। देवरिया में किसानों की माली हालत ठीक नहीं है। चीनी मिले बंद हैं। भाजपा सिर्फ जुमले वाली पार्टी है। सभा को कांग्रेस के प्रत्याशी मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी सुरेश मणि विश्व विजय सिंह, साकिर हुसैन राजेश सिंह ,पहलवान सिंह वरुण राय सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों ने संबोधित किया.


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.