भाजपा सरकार से जनता को मिला धोखा : रामकृष्ण
प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार धर्म के नाम पर लोगों में नफरत फैला रही है।
By Edited By: Published: Mon, 08 Oct 2018 12:44 AM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 09:52 AM (IST)
गोरखपुर, (जेएनएन)। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार धर्म को राजनीति से जोड़कर देश को विघटन की ओर ले जा रही है। प्रधानमंत्री और भाजपा के बड़े नेताओं को अच्छी तरह से पता है कि बीते चार वर्षो में सरकार ने जनता को धोखे के सिवाय कुछ भी नहीं दिया है। 2014 से पहले जिन मुद्दों पर भाजपा के नेता हंगामा खड़ा करते थे आज उसी मुद्दे पर मौन धारण किए हुए हैं।
द्विवेदी गोरखपुर में एक होटल में कांग्रेस विचार विभाग द्वारा 'केंद्र सरकार के चार वर्ष' विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत किसी एक धर्म या जाति के लोगों का नहीं है, बल्कि ¨हदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सभी का है। देश के संविधान ने सभी को बराबर अधिकार दिए हैं। विचार विभाग के अध्यक्ष संपूर्णानंद ने कहा कि झूठे वादों का झांसा देकर सत्ता में आई मोदी सरकार का अब जनता विश्वास नहीं करेगी। अब देश की जनता कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रही है।
विचार विभाग के उपाध्यक्ष एसपी त्रिपाठी ने कहा कि बुद्धजीवी वर्ग भी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं। उनमें समाज में परिर्वतन करने की क्षमता है। राम नरेश चौधरी, प्रो. शिवाकांत सिंह और डॉ. अजीज अहमद ने कहा कि समाज का कोई भी वर्ग इस सरकार से संतुष्ट नहीं है। संचालन पीके पांडेय ने किया। गोष्ठी में शरदुंदु पांडेय, ई. शम्स अनवर, रामाश्रय त्रिपाठी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. कविता दास, डॉ. प्रदीप पांडेय, हरीश चंद्र पांडेय, गोरखलाल श्रीवास्तव, धनंजय उपाध्याय, जयराम प्रसाद, नीलरतन वैश्य, शरद त्रिपाठी, मुकुंद शरण त्रिपाठी, मदन मोहन त्रिपाठी, विजयानंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें