गोरखपुर में भाजपा की क्षेत्रीय टीम घोषित, छह को छोड़ सभी नए चेहरे
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने गोरखपुर में 39 सदस्यीय नई क्षेत्रीय टीम की घोषणा की है। इस टीम ...और पढ़ें

बाएं से डा. बच्चा पांडेय नवीन, राजेश गुप्ता,डा. सत्येंद्र सिन्हा और राहुल श्रीवास्तव। जागरण
HighLights
भाजपा की 39 सदस्यीय नई क्षेत्रीय टीम घोषित।
पुरानी टीम के केवल छह सदस्यों को मिली जगह।
गोरखपुर जिले से सर्वाधिक आठ कार्यकर्ता शामिल।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की स्वीकृति से भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने गुरुवार की देर शाम नई क्षेत्रीय टीम की घोषणा कर दी। 39 सदस्यीय टीम में पुरानी टीम के केवल छह पदाधिकारियों को दोबारा जिम्मेदारी मिली है। इनमें संजीव राय, हरिचरण कुशवाहा, डा. सत्येंद्र सिन्हा, डा. बच्चा पांडेय नवीन, राजेश पाल चौधरी और नेहामणि आर्य शामिल हैं।
नई टीम में गोरखपुर का दबदबा बरकरार है। जिले से सर्वाधिक आठ कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय टीम में जगह मिली है। पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह और पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के भास्कर निषाद को क्षेत्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिन्हा को इस बार क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वर्तमान कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी रहे डा. बच्चा पांडेय नवीन को भी महामंत्री का पद दिया गया है।
टीम में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय और प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े को मुख्य संगठन की टीम में जगह मिली है। क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी ध्रुव श्रीवास्तव को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है।
लंबे समय बाद पूर्व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी को भी क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। महिलाओं को दो स्थान से संतोष करना पड़ा है। सुनीता अग्रहरी मंत्री और नेहामणि आर्य कार्यसमिति सदस्य बनाई गई हैं।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में भाजपा का ब्राह्मण कार्ड, क्षेत्रीय टीम में 10 ब्राह्मण चेहरे
यह भी पढ़ें- UP Scooty Scheme 2026: शहीद परिवार की बेटियों के 10% नंबर कम आए तो भी मिलेगी स्कूटी, जानें योजना की शर्तें
