Move to Jagran APP

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता : सुनील ओझा

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चर्चा करते हुए बूथ स्तर की टीम और पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करने पर जोर दिया। उन्होंने बूथ इकाई और पन्ना प्रमुखों को संगठन का आधार बताते हुए कहा कि इनसे अब वर्चुवल की जगह एक्चुअल संपर्क करने की जरूरत है।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 04:47 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 04:47 PM (IST)
सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता : सुनील ओझा
भाजपा के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष ओर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा है कि अब कोरोना संक्रमण का संकट लगभग खत्म हो चुका है। सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जा रहे हैं। इसके साथ ही संगठन की गतिविधियों पर भी ध्यान देना चाहिए। उनकी समस्‍याएं सुननी चाहिए। समस्‍याओं के समाधान के बाद भाजपा की उपलब्धियों के बारे में जन जन को बताने की जरूरत है।

loksabha election banner

पन्‍ना प्रमुखों को सक्रिय करने पर जोर

वह बुधवार को गोरखपुर पहुंचे। गोरखपुर महानगर, जिला और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सर्किट हाउस सभागार में हुई बैठक में प्रदेश के सह प्रभारी ओझा ने सर्वप्रथम संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चर्चा करते हुए बूथ स्तर की टीम और पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करने पर जोर दिया। उन्होंने बूथ इकाई और पन्ना प्रमुखों को संगठन का आधार बताते हुए कहा कि इनसे अब वर्चुवल की जगह एक्चुअल संपर्क करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने कोरोना संकट से उबरने के लिए हर कोशिश की। इससे शीघ्र राहत भी मिली है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने विकास के मामले में कीर्तिमान स्थापित किया है। यह सभी उपलब्धियां जनता के बीच जाएं। इसके लिए अब हर संभव कोशिश करने की जरूरत है। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह ने सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा के नेताओ द्वारा किए गए रक्तदान और सेवा कार्य के बारे में जानकारी दी।

भाजपा ने कोरोनाकाल में किया उल्‍लेखनीय काम

उन्होंने कहा कि कोरोना के संकट काल में सिर्फ भाजपा की टीम ही जनता के दुख दर्द में सहभागी बनी। इस दौरान बाकी दलों के नेता घरों में क्वारनटाइन रहे और जनता की खोज खबर तक नहीं ली। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्य का अच्छा संदेश जनता में गया है। इस बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, विश्व जीतांशु सिंह आशु, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, गोरखपुर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, देवेश श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, सबल सिंह, अजय श्रीवास्तव, राधेश्याम रावत, गजेंद्र सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.