विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रक व कंटेनर की भिड़ंत में तीन घायल, एक घंटा बाधित रहा यातायात

By JagranEdited By:
Published: Sat, 30 Oct 2021 11:03 PM (IST)

बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर हुआ हादसा

ट्रक व कंटेनर की भिड़ंत में तीन घायल, एक घंटा बाधित रहा यातायात
ट्रक व कंटेनर की भिड़ंत में तीन घायल, एक घंटा बाधित रहा यातायात

जासं, वाल्टरगंज : बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बेलहरा गांव के निकट एक कंटेनर और ट्रक की भिडं़त हो गई। हादसे में ट्रक चालक, खलासी व कंटेनर चालक मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने क्रेन के माध्यम से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करवाया।

शनिवार की सुबह 9.30 बजे बेलहरा गांव के पास सल्टौआ की तरफ से आ रहा ट्रक बस्ती की तरफ से जा रहे कंटेनर से आमने-सामने टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक चंदन निवासी गयासपुर थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर व इसी थाना क्षेत्र के जाफराबाद निवासी खलासी संतोष कुमार के अलावा कंटेनर चालक सलमान को भी मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे एसओ दुर्विजय ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व कंटेनर को सड़क से हटवाया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका। जाम के कारण लगभग एक घंटे तक लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। इधर लगातार सड़क हादसों से लोगों में भय व्याप्त है। सड़क किनारे पलटा गिट्टी लदा ट्रक

जासं, बानपुर, बस्ती: लालगंज थानाक्षेत्र के घुक्सा चौराहे के पास शनिवार की दोपहर एक पत्थर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।

इन दिनों देईसाड़-बानपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। देईसाड़ से बानपुर की तरफ गिट्टी लदा जा रहा ट्रक जैसे ही घुक्सा चौराहे के पास पहुंचा सड़क किनारे बने गड्ढे से में जाकर पलट गया। चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।