Move to Jagran APP

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद,जानी हकीकत

ब्लाक स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का दिया मंत्र

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 10:37 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 10:37 PM (IST)
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद,जानी हकीकत
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद,जानी हकीकत

जागरण संवाददाता,बस्ती: कांग्रेस की सांगठनिक मजबूती और कार्यकर्ताओं का रुख जानने के लिए रविवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी बस्ती पहुंचे। पहले उन्होंने जिले के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव तैयारी की समीक्षा की। इसके बाद बेलाड़ी के ग‌र्ल्स इंटर कालेज में ब्लाक अध्यक्षों से बात कर जमीनी स्तर का फीडबैक लिया।

loksabha election banner

प्रदेश प्रभारी ने कहा मजबूत संगठन के आधार पर ही कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत हासिल कर सकेगी। कांग्रेस पदाधिकारियों, फ्रन्टल संगठनों, ब्लाक संगठनों के पदाधिकारियों से सीधा संवाद बनाते हुए उन्होंने पार्टी की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बनाए रखने के मंत्र दिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू स्वयं किसानों, नौजवानों, व्यापारियों एवं आम आदमी के सवाल पर लगातार संघर्षरत हैं। कोरोना संकट काल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों को सर्वाधिक सहयोग किया। उन्होंने ब्लाक स्तर पर संगठन की मजबूती और विस्तार पर जोर दिया। कहा कि मजबूत संगठन और सेवा संकल्प के आधार पर कांग्रेस लक्ष्य अर्जित कर सकेगी। इससे पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने राजेश तिवारी को जनपद के राजनीतिक स्थिति, कांग्रेस के कार्यक्रमों, कोरोना काल में सेवा सत्याग्रह आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी कर्मराज यादव, प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, छोटेलाल तिवारी, कौशल त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय 'ज्ञानू' विश्वनाथ चौधरी, रामभवन शुक्ल, अनिल भारती, डा. दीपेन्द्र सिंह, गिरजेश पाल, भूमिधर गुप्ता, सचिन शुक्ल, नर्वदेश्वर शुक्ल, विपिन राय ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, गतिविधियों और कांग्रेस के भूमिका की जानकारी दी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. शीला शर्मा, लबोनी सिंह गायत्री गुप्ता ने बताया कि महिला कांग्रेस मुद्दों को लेकर संघर्षरत है। रूपेश पाण्डेय, नोमान अहमद, सूर्यमणि पाण्डेय, डा. वाहिद सिद्दीकी, महेन्द्र श्रीवास्तव, सोमनाथ पाण्डेय, गुड्डू सोनकर, अलीम अख्तर, राहुल चौधरी, गंगा प्रसाद मिश्र, अरुण पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, लालजीत पहलवान, रविन्द्र सिंह राजन, वृजेश कुमार आर्य, विकास वर्मा, दुर्गेश त्रिपाठी, अतीउल्ला सिद्दीकी, कौशल किशोर श्रीवास्तव, विवेकानन्द मिश्र, विवेक श्रीवास्तव, आदर्श पाठक, प्रताप नरायन मिश्र, हरिशंकर पाण्डेय, देवी प्रसाद पाण्डेय, मुमताज खां, कर्नल ए.के. सिंह, मो. युसुफ, इफ्तिखार अहमद, रविन्द्र चौधरी, अजय कुमार सिंह, राजेश पाण्डेय, अमर बहादुर, शुभम गौड़, लक्ष्मीकान्त मिश्र से भी प्रदेश प्रभारी ने विस्तार से चर्चा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.