बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस का बदला रूट, प्रयागराज छिवकी स्टेशन भी नहीं जाएगी ट्रेन
रेल प्रशासन द्वारा व्यास नगर-काशी स्टेशनों के मध्य रोड अंडरब्रिज निर्माण के कारण बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है। इसके चलते प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।
HighLights
बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया, प्रयागराज छिवकी नहीं रुकेगी।
व्यास नगर-काशी के बीच रोड अंडरब्रिज निर्माण के कारण बदलाव।
बनारस-झूसी मेमू ट्रेनें निरस्त, अन्य भी प्रभावित होंगी।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेल प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के वाराणसी जंक्शन-पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रेल खंड के व्यास नगर-काशी स्टेशनों के मध्य रोड अंडरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है।
इस कारण बांद्रा टर्मिनस से 30 नवंबर को चलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि कार्य के कारण बनारस से एक दिसंबर को चलने वाली 65129 बनारस-झूसी मेमू ट्रेन निरस्त रहेगी।
झूसी से एक दिसंबर को चलने वाली 65130 झूसी-बनारस मेमू ट्रेन निरस्त रहेगी। एक दिसंबर को आरा से चलने वाली 63229 आरा-बनारस मेमू गाड़ी बनारस के स्थान पर पं० दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
बनारस से एक दिसंबर को चलने वाली 63230 बनारस-आरा मेमू ट्रेन बनारस के स्थान पर पं० दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशन से चलाई जाएगी।