गोरखपुर के राजेश्वर आचार्य को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से किया सम्मानित
संगीत के मर्मज्ञ राजेश्वर आचार्य को राष्ट्रपति ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान शनिवार को उन्हें राष्ट्रपति भवन में मिला। वह लंबे समय तक गोरखपुर विश्वविद्यालय से जुड़े रहे।
By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 10:12 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 09:30 AM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। हिंदुस्तानी कला संगीत के मर्मज्ञ राजेश्वर आचार्य को राष्ट्रपति ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान शनिवार को उन्हें राष्ट्रपति भवन में मिला। वह लंबे समय तक दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के ललित कला एवं संगीत विभाग के अध्यक्ष के रूप में जुड़े रहे।
संगीत विभाग के शिक्षक के रूप में उन्होंने पूर्वांचल में कलाकारों की ऐसी लंबी श्रृंखला तैयार की, जो आज देश- विदेश में विभिन्न मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलगीत 'दिव्य सुंदर परम पावन' को लयबद्ध राजेश्वर आचार्य ने ही किया है। उन्हें पद्मश्री उपाधि से विभूषित किए जाने पर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त एवं वर्तमान शिक्षकों ने खुशी जतायी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें