विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुस्साहस : टैंकर से तेल चुरा रहे गिरोह ने क्राइम ब्रांच पर किया हमला, चालक सहित तीन गिरफ्तार

By Navneet Prakash TripathiEdited By:
Published: Mon, 22 Nov 2021 05:09 PM (IST)

टैंकर से तेल चुराने वाले गिरोह के सदस्यों ने 21 नवंबर को दोपहर में खोराबार क्षेत्र में फोरलेन पर क्राइम ...और पढ़ें

टैंकर से तेल चुरा रहे गिरोह ने क्राइम ब्रांच पर किया हमला। प्रतीकात्‍मक हमला
टैंकर से तेल चुरा रहे गिरोह ने क्राइम ब्रांच पर किया हमला। प्रतीकात्‍मक हमला

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। टैंकर से तेल चुराने वाले गिरोह के सदस्यों ने 21 नवंबर को दोपहर में खोराबार क्षेत्र में फोरलेन पर क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला बोल दिया। घेराबंदी कर क्राइम ब्रांच की टीम ने टैंकर चालक समेत तीन आरोपितों को 80 लीटर डीजल के साथ दबोच लिया। मुख्य आरोपित चकमा देकर फरार हो गया। एसओजी प्रभारी ने आरोपितों के खिलाफ खोराबार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

एसओजी प्रभारी को मिली थी डीजल चोरी की सूचना

एसओजी प्रभारी चंद्रभान सिंह को 21 नवंबर की दोपहर सूचना मिली कि खोराबार क्षेत्र में फोरलेन किनारे स्थित हाई-वे पर स्थित श्रीराम ढाबा पर तेल चुराने वाला गिरोह टैंकर से डीजल निकाल रहा है। पहुंची पुलिस टीम ने चार आरोपितों को घेर लिया। बचने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम से आरोपित भीड़ गए। और प्रभारी के साथ ही टीम के दारोगा व सिपाही से मारपीट शुरू कर दिए। सख्ती दिखाते हुए एसओजी टीम ने टैंकर चालक देवरिया जिले के रुद्रपुर अमौली निवासी संगम लाल यादव, तेल चुराने वाले गिरोह के सदस्य खोराबार के रामगढ़ उर्फ चंवरी निवासी गोपाल पांडेय व दुर्गेश यादव को दबोच लिया।

मुख्‍य आराेपित चकमा देकर हुआ फरार

मुख्य आरोपित रामू पांडेय चकमा देकर फरार हो गया।पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से तीन गैलन में भरकर रखा गया 80 लीटर डीजल, टैंकर का लाक खोलने में इस्तेमाल होने वाला मास्टर की और पाइप मिला। चालक ने बताया कि वह बैतालपुर डिपो से टैंकर लेकर खलीलाबाद जा रहा था। भोजन करने के बहाने ढाबा पर रुका था। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि एसओजी प्रभारी ने आरोपितों के खिलाफ चोरी, सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की जानकारी पूर्ति विभाग को दे दी गई है। फरार आरोपित की तलाश चल रही है।

55 लीटर डीजल छोड़ भागे चोर

जासं.मुंडेरा बाजार: चौरीचौरा के देवीपुर गांव में रविवार की दोपहर टैंकर से तेल चुराने वाले गिरोह के सदस्य पुलिस को देखकर फरार हो गए। मौके पर मिले 55 लीटर डीजल व टैंकर को कब्जे में लेकर चौरीचौरा पुलिस जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक खोराबार श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि देवीपुर गांव में हाईवे किनारे टैंकर से डीजल निकालकर बेचने की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपित फरार हो गए। बरामद 55 लीटर डीजल पूर्ति निरीक्षक को सिपुर्द कर दिया गया है।