विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अल्ला-हू-अकबर का नारा लगाकर गोरखनाथ मंदिर में घुसने का प्रयास, हमलावर बोला- मैं चाहता था कोई मुझे गोली मार दे

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Sun, 03 Apr 2022 10:17 PM (IST)Updated: Mon, 04 Apr 2022 04:55 PM (IST)

Gorakhpur News गोखनाथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर एक हमलावर ने रविवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर में घुसने ...और पढ़ें

गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षामर्कियों पर हमला करने वाला अहमद मुर्तजा। - जागरण
गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षामर्कियों पर हमला करने वाला अहमद मुर्तजा। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। रविवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर में एक हमलावर ने अल्ला हू अकबर का नारा लगाते हुए गोरखनाथ मंदिर में घुसने का प्रयास किया। रोकने पर उसने सुरक्षा कर्मियों पर हमला बोल दिया। सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर को पकड़ लिया। पकड़े गए हमलावर के पास से लैपटाप, पैन कार्ड और एयरलाइंस का टिकट बरामद हुआ है। घटना के बाद गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

यह है मामला

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे पीएसी सिपाहियों पर रविवार की शाम अराजक तत्व ने धारदार हथियार (दाव) से हमला कर दिया। अल्ला-हू-अकबर का नारा लगाते हुए मंदिर में घुसने की कोशिश कर रहे हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने दाव के साथ दबोच लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास गोरखनाथ मंदिर के मुख्य दक्षिणी गेट पर हुई सनसनीखेज वारदात में लहुलूहान दोनों सिपाहियों को गोरखनाथ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से पुलिस को एक बैग मिला है जिसमें दाव, लैपटाप, पैन कार्ड और एयरलाइंस का टिकट है। पकड़ा गया आरोपित मोहम्मद मुर्तजा अब्बासी सिविल लाइंस के पार्क रोड स्थित अब्बासी नर्सिंग होम के पास का रहने वाला है। आइआइटी मुंबई से केमिकल इंजीनियङ्क्षरग की पढ़ाई करने वाले मुर्तजा के पिता से पुलिस पूछताछ कर रही है। हमलावर के साथ एक और युवक के होने की आशंका में गोरखनाथ मंदिर और आसपास के इलाके में तलाशी चल रही है।

मंदिर के मुख्य दक्षिणी गेट से घुसने का किया प्रयास

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगी पीएसी की 20वीं बटालियन, आजमगढ़ में तैनात सिपाही गोपाल कुमार गौड़ और अनिल कुमार पासवान की डयूटी थाने के सामने मुख्य दक्षिणी गेट पर थी। रविवार की शाम करीब सात बजे मंदिर के उत्तरी, पूर्वी गेट को पारकर बरगदवा की तरफ से आया एक युवक मुख्य गेट पर तैनात सिपाही गोपाल कुमार के करीब पहुंचा और उनकी एसएलआर राइफल (स्वचलित हथियार) छीनने लगा। गोविंद जब तक संभलते हमलावर ने कमर में लगा दाव निकालकर हमला कर दिया। शोर सुनकर खड़े सिपाही सुनील दौड़े तो हमलावर ने उनके पैर पर भी वार कर लहुलूहान कर दिया।

मंदिर गेट के अंदर घुस गया हमलावर

अन्य सुरक्षाकर्मियों को करीब आता देखकर हमलावर अल्ला-हू-अकबर का नारा लगाते हुए मंदिर गेट के अंदर घुस गया। साइकिल स्टैंड गेट के सामने पिकेट के पास सिपाही अनुराग, अनिल ने उसे दबोच कर हिरासत में ले लिया। सुरक्षाकर्मियों पर हमले की खबर फैलते ही पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल सिपाहियों को गोरखनाथ चिकित्सालय में भर्ती कराया। उधर, एसएसपी विपिन ताडा आरोपित मुर्तजा को लेकर जिला अस्पताल आ गए जहां उसे भर्ती कराया गया है। हमलावर के पिता मुनीर मुर्तजा के घर पहुंची पुलिस आरोपित के घर पहुंचकर पूछताछ कर रही है।

हमलावर बोला, इसलिए किया हमला

जिला अस्पताल में भर्ती होने से पहले मीडिया से बातचीत में अहमद मुर्तजा ने बताया कि वह उसकी शादी हुई थी। पत्नी छोड़कर चली गई थी। नौकरी छूट गई थी। इससे अवसाद में रहता था। उसका कहना है कि वह कई रातों से सो नहीं पाया था। परेशान चल रहा था। चाहता था कि कोई उसे गोली मार दे। इस लिए उसने पुलिस वालों पर हमला किया था