Move to Jagran APP

कोर्ट के आदेश पर शेष सीटों पर होगी शिक्षकों की नियुक्ति

देवरिया के पथरदेवा में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 11:06 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:08 AM (IST)
कोर्ट के आदेश पर शेष सीटों पर होगी शिक्षकों की नियुक्ति

देवरिया, जेएनएन। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डा.सतीश द्विवेदी ने पथरदेवा में कहा कि न्यायालय के आदेश पर 69 हजार शिक्षकों की भर्ती कराई जा रही है। शेष बची सीटों पर न्यायालय का आदेश मिलते ही नियुक्ति की जाएगी।

loksabha election banner

वह रविवार को आचार्य नरेंद्रदेव इंटर कालेज परिसर में जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्व. रविद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि स्व.रविद्र किशोर शाही ने जनसंघ के रूप में संगठन का जो बीज बोया था, आज वह फल-फूल रहा है।

राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि देश में बिचौलियों का राज खत्म हो गया है। आयोजक कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि एक नवंबर तक प्रदेश में चार हजार धान क्रय केंद्र खोले जाएंगे। ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही ने अतिथियों का स्वागत किया। जरूरतमंदों को चश्मा वितरित किया गया।

फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही, मुरारी मोहन शाही, विजय दुबे, रमेश सिंह, अवधेश सिंह, नीरज शाही, महेंद्र यादव, डा.जितेंद्र प्रताप राव, मदन मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विकास के प्रति समर्पित और जनता के थे मददगार

भाजपा की तरफ से रविवार को जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्व.रविद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि मनाई गई। देवरिया स्पो‌र्ट्स स्टेडियम व कंचनपुर चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि स्व.रविद्र किशोर शाही विकास के प्रति समर्पित व जनता के मददगार थे। उन्होंने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि वह सहज व मृद भाषी थे। गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही, राजेश मिश्रा, अजय शाही, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.