Move to Jagran APP

शोहदों को सबक सिखाने को तैयार स्पेशल 27, तत्‍काल मिलेगी मदद

राह चलती महिलाओं पर फिकरे कसने और छेड़खानी करने वालों से निजात दिलाने के लिए जिले में एसएसपी के निर्देश पर थाने स्तर पर एंटी रोमियो स्क्वाड गठित किया गया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 03:08 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 09:41 AM (IST)
शोहदों को सबक सिखाने को तैयार स्पेशल 27, तत्‍काल मिलेगी मदद

गोरखपुर, जेएनएन। राह चलती महिलाओं पर फिकरे कसने और छेड़खानी करने वालों से निजात दिलाने के लिए जिले में एसएसपी के निर्देश पर थाने स्तर पर एंटी रोमियो स्क्वाड गठित किया गया है। शहर में 11 और ग्रामीण क्षेत्र में 16 टीमें सक्रिय रहकर शोहदों को सबक सिखाएगी। हर टीम को एक-एक गाड़ी और सीयूजी नंबर भी दिया गया है। किसी भी समय कोई भी महिला इस नंबर पर फोन कर मदद मांग सकती है।

loksabha election banner

प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हर जिले में एंटी रोमियो स्क्वाड गठित किया गया था। शासन के निर्देश पर अब इसका विस्तार थाने स्तर तक कर दिया गया है। एसएसपी डा. सुनील गुप्त ने कहा कि इससे महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा। अब महिलाएं मदद के लिए 100 नंबर और महिला हेल्प लाइन पर फोन करने के साथ ही थाने स्तर पर गठित एंटी रोमियो दस्ते को भी फोन कर सकती हैं। उनकी मदद में पुलिस तत्काल पहुंचेगी। जनपद स्तर पर इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह को एंटी रोमियो स्क्वाड का प्रभारी बनाया गया है। उनका सीयूजी नंबर 7839873173 है।

शहर में की एंटी रोमियो स्क्वाड के प्रभारी व सीयूजी नंबर

- कोतवाली, उप निरीक्षक पंकज कुमार, 7839873174

- राजघाट, उप निरीक्षक दयाशंकर यादव, 7839873175

- तिवारीपुर, उप निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह, 7839873176

- कैंट, उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह 7839873179

- खोराबार, उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार शुक्ल 7839873180

- गोरखनाथ, उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, 7839873182

- शाहपुर, उप निरीक्षक बबलू कुमार 7839873188

- महिला थाना, इंस्पेक्टर डा. शालिनी सिंह, 7839873190

ग्रामीण क्षेत्र की एंटी रोमियो स्क्वाड के प्रभारी व सीयूजी नंबर

- बांसगांव, उप निरीक्षक मदन नाथ तिवारी, 7839873191

- गगहा, उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार शुक्ला, 7839873192

- बेलीपार, उप निरीक्षक विक्रम लक्ष्मण, 7839873193

- खजनी, उप निरीक्षक अमित राय, 7839873194

- सिकरीगंज, उप निरीक्षक हरेन्द्र प्रताप सिंह, 7839873196

- हरपुरबुदहट, उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव, 7839873198

- चौरीचौरा, उप निरीक्षक साहब सिंह, 7839873199

- झंगहा उप निरीक्षक नंदजी कुंवर,  7839873200

- पिपराइच उप निरीक्षक विवेक रंजन, 7839873201

- गुलरिहा उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह,  7839873204

- कैम्पियरगंज उप निरीक्षक सर्वेश कुमार राय, 7839873206

- सहजनवा उप निरीक्षक नितीन रघुनाथ श्रीवास्तव, 7839873207

- चिलुआताल उप निरीक्षक कौशल,  7839873208

- पीपीगंज उप निरीक्षक रमेशचंद्र चौधरी, 7839873210

- गोला उप निरीक्षक दिनेश कुमार, 7839873211

- बेलघाट, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम, 7839873213

- बड़हलगंज उप निरीक्षक पंकज सिंह, 7839873217

- उरूवा बाजार, उप निरीक्षक मनोज कुमार गुप्त, 7839873218


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.