विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमिका का प्यार पाने के लिए लिंग परिवर्तन करा पूजा से बना अंकित, थाने पहुंचा मामला तो हुआ एक और चौंकाने वाला खुलासा..

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 26 Jul 2021 07:02 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 27 Jul 2021 08:53 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर में एक ट्रांसजेंडर ने अपने प्यार के लिए लिंग परिवर्तन कराकर युवती से दिर में शादी कर ली। जानकारी ...और पढ़ें

एक ट्रांसजेंडर द्वारा अपना सेक्स चेंज करवाकर युवती से शादी करने का मामला प्रकाश में आया है। - प्रतीकात्मक तस्वीर
एक ट्रांसजेंडर द्वारा अपना सेक्स चेंज करवाकर युवती से शादी करने का मामला प्रकाश में आया है। - प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। फर्रुखाबाद के एक ट्रांसजेंडर ने अपने प्यार के लिए लिंग परिवर्तन कराकर गोरखपुर के युवती से मंदिर में शादी कर ली। जानकारी होने पर गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली युवती के पिता ने आरोपित पर अपहरण का केस दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपित को पकड़कर जब गोरखपुर ले आयी तो मामले की जानकारी हुई। युवक और युवती का कहना है कि वे बालिग हैं, मर्जी से शादी की है और साथ रहना चाहते हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह है मामला

गुलरिहा की रहने वाली 27 वर्षीय युवती के पिता फर्रुखाबाद में नौकरी करते थे। पढ़ाई के दौरान युवती की दोस्ती फर्रुखाबाद के रहने वाले ट्रांसजेंडर पूजा से हो गयी। जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई। ट्रांसजेंडर ने खुद को लड़का बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। दस्तावेज में अपना नाम अंकित कराने के बाद दोनों ने एक माह पहले गुरुग्राम के एक मंदिर में शादी कर ली।

नाम बदलने के बाद ट्रासजेंडर ने खुद को पुरुष बनाने के लिए लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया भी शुरू करा दी। दोनों के शादी करने की जानकारी होने पर युवती को लेकर पिता गांव चले आए। 19 जुलाई को ब्यूटी पार्लर जाने के बहाने निकली युवती घर छोड़कर चली गई। अंकित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज होने पर गुलरिहा पुलिस फर्रुखाबाद पहुंची।

पुलिस ने हिरासत में लिया तब सामने आया मामला

24 जुलाई को अंकित को हिरासत में लेकर युवती को बरामद कर लिया।गोरखपुर लाकर पूछताछ करने पर पता चला कि अंकित ट्रांसजेंडर है।युवती ने पुलिस को बताया कि अपनी मर्जी से अंकित के साथ गयी थी।देर शाम पुलिस ने अंकित को उसके अधिवक्ता की सुपुर्दगी में घर भेज दिया।

दोस्तों के सहयोग से जेंडर चेंज करा रहा

अंकित ने पुलिस को बताया कि पिता की मौत हो चुकी है। घर में छोटी बहन और मां है। जेंडर चेंज कराने में करीब पांच से सात लाख रुपये खर्च होंगे। प्रेमिका से शादी करने के लिए उसने अपने मित्रों और शुभचिंतकों से मदद मांगी है। रुपये मिलने पर लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू करा दी है।

अपहरण का मुकदमा दर्ज होने पर फर्रुखाबाद के युवक को हिरासत में लिया गया है। सोमवार को युवती का कोर्ट में बयान दर्ज होगा। लड़का ट्रांसजेंडर है, या कुछ और इसकी जानकारी नहीं है। - विनोद अग्निहोत्री,प्रभारी निरीक्षक- गुलरिहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।