गोरखपुर में पशु तस्करों का पुलिस टीम पर पथराव, रात भर चली तलाश
गोरखपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर पशु तस्करों ने हमला बोल दिया। टीम पर हमला करने वाले पशु तस्करों की तलाश में पुलिस ने रात भर छापेमारी की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। हाल के दिनों में पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर कई हमले किए हैं।
गोरखपुर, जागरण संवाददाता। शहर में बेखौफ होकर घूम रहे पशु तस्करों ने घेराबंदी करने पर तिवारीपुर पुलिस की जीप पर पथराव कर दिया। कंट्रोल रूम में सूचना देने पर पूरे शहर की घेराबंदी कर देर रात तक तस्करों की तलाश चली लेकिन पता नहीं चला।
पुलिस की छापेमारी जारी
रात में 12 बजे सूचना मिली कि पिकअप सवार पशु तस्कर तिवारीपुर क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सूर्य विहार कालोनी व गोरखनाथ के बीच में पिकअप सवार पशु तस्करों से पुलिस का सामाना हो गया। पकडऩे की कोशिश करने पर उन्होंने थाने की जीप पर पथराव शुरू कर दिया। कंट्रोल रूम में सूचना देने पर गोरखनाथ, चिलुआताल, शाहपुर, कोतवाली, राजघाट, गुलरिहा के साथ ही कैंट पुलिस ने शहर से बाहर निकलने के सभी प्रमुख मार्ग पर बैरियर लगाकर जांच शुरू कर दी। देर रात तक चली तलाश में पशु तस्करों का पता नहीं चला।
शाहपुर में छीना था युवती का मोबाइल
इसके पहले बीते शुक्रवार की रात में पशु तस्करों ने शाहपुर के मोहनापुर में युवती का मोबाइल छीन लिया था। हास्पिटल से लौटने के बाद हाथ-मुंह धोने के लिए वह नल पर पानी भर रही थी। शोर मचाने पर रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार ने पीछा किया तो चाकू से हमला कर तस्करों ने उसे घायल कर दिया था।
पशु तस्करों ने कब-कब हमला किया
26 मार्च 2022 : पादरी बाजार में लादने में नाकाम होने पर पशु को मार डाला।
08 जनवरी 2022 :शाहपुर क्षेत्र में स्वास्थ्यकर्मी के घर पथराव किया।
02 जनवरी 2022: गुलरिहा में पुलिस की पेट्रोङ्क्षलग कार में टक्कर मारी।
31 दिसंबर 2021: शाहपुर क्षेत्र में चौकी प्रभारी व मीडियाकर्मी की गाड़ी तोड़ी।
25 दिसंबर 2021: खोराबार में वन दारोगा की गाड़ी में मारी टक्कर।
23 अक्टूबर 2021 :खोराबार क्षेत्र में गश्त कर रहे सिपाही को अकेला देखकर पीट दिया।
23 अक्टूबर 2021 : कैंट क्षेत्र के ङ्क्षसघडिय़ा में पथराव कर पीआरवी का शीशा तोड़ा।
13 जून 2021 : गुलरिहा इलाके में मेडिकल कालेज रोड पर क्राइम ब्रांच और गुलरिहा पुलिस की तस्करों से मुठभेड़ हुई।
11 जून 2021 : शाहपुर के आवास-विकास कालोनी में तस्करों ने इंजीनियर जानलेवा हमला कर दिया।
09 जून 2021 : छात्रसंघ चौराहे पर दारोगा की बाइक तस्करों ने ईंट-पत्थर चलाए।
06 जून 2021 : बेतियाहाता में सिपाहियों की पिटाई कर बाइक तोड़ दी।
जनवरी 2021 :शाहपुर थाने की नई बोलेरो में तस्कर टक्कर मारकर फरार हो गए।