Move to Jagran APP

सोनिया पर टिप्‍पणी से नाराज कांग्रेसियों ने मनोज तिवारी के पोस्‍टर पर कालिख पोती

भाजपा दिल्‍ली के प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी द्वारा सोनिया गांधी के खिलाफ कथित टिप्‍पणी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और मनोज तिवारी के पोस्‍टर पर कालिख पाेती।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 01:11 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 04:44 PM (IST)
सोनिया पर टिप्‍पणी से नाराज कांग्रेसियों ने मनोज तिवारी के पोस्‍टर पर कालिख पोती
सोनिया पर टिप्‍पणी से नाराज कांग्रेसियों ने मनोज तिवारी के पोस्‍टर पर कालिख पोती

गोरखपुर, (जेएनएन)। भाजपा नेता मनोज तिवारी द्वारा सोनिया गांधीे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने पर कांग्रस कार्यकर्ता मंगलवार को सड़कों पर उतरे। गोरखपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर मनोज तिवारी का पुतला फूंका और उनके बयान की निंदा की।
गौरतलब है कि भाजपा के दिल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष व भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी की थी। इसके बाद कांग्रेसी आक्रोशित हैं। गोरखपुर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मनोज तिवारी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मनोज तिवारी का बयान उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। मनोज तिवारी ने केवल सोनिया गांधी का ही नहीं बल्कि नारी जाति का अपमान किया है। शास्त्री चौक पर गोरखपुर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंजीनियर अभिजीत पाठक के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मनोज तिवारी का पुतला फूंका।
इस अवसर पर अभिजीत पाठक ने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुई है, इसलिए उनपर अलोकतांत्रिक टिप्पणी कर रही। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र मोहन तिवारी, प्रदेश सचिव बादल चतुर्वेदी, रंजीत चौधरी, नवीन कुमार, प्रतीक चतुर्वेदी, रंजीत चौहान वीरू, अखिलेश्वर द्विवेदी, समन अंसारी, हिमांशु पूरी, शशांक पाल, मुशाहिद खान, अभिषेक चौधरी, स्वप्निल श्रीवास्तव, हरिशंकर मौर्य, आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

बस्‍ती में मनोज तिवारी के पोस्टर पर कालिख पोती
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बस्‍ती के शास्त्री चौक पर मनोज तिवारी के पोस्टर पर कालिख पोती तथा बाद में उसे फूंक दिया। पार्टी कार्यकर्ता मनोज तिवारी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई कथित टिप्पणी का विरोध कर रहे थे। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद मनोज तिवारी की सोनिया गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ की गई टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि तिवारी ने भाषा पर संयम नहीं रखा तथा उसका पूरे देश में पुरजोर विरोध किया जाएगा। किसी भी नेता को बोलने से पहले अपनी भाषा व वाणी पर विचार करना चाहिए। इस मौके पर पवन वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, सचिन शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.