महराजगंज में अराजक तत्वों ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की
महरजागंज में शनिवार की रात अराजक तत्वों ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। नई प्रतिमा लगाने का कार्य हो रहा है
By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 11:41 AM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 01:18 PM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। महरजागंज जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अमरुतिया में शनिवार की रात अराजक तत्वों ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया। सुबह ग्रामीणों ने जब टूटी प्रतिमा देखी तो आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। नई प्रतिमा लगाने का कार्य हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि आंबेडकर जयंती को देखते हुए शनिवार की शाम प्रतिमा की साफ-सफाई की गई थी, तो सब ठीक था। सुबह आंबेडकर प्रतिमा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी सत्यम मिश्र, एएसपी आशुतोष शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटवाते हुए नई प्रतिमा को लगवाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें