24वें तीर्थकर भगवान का हुआ अभिषेक-पूजन
गोरखपुर : अनंत चतुर्दशी मंगलवार को परंपरागत रूप से आस्था व श्रद्धा के साथ मनाई गयी। ¨हदू धर्मा
गोरखपुर : अनंत चतुर्दशी मंगलवार को परंपरागत रूप से आस्था व श्रद्धा के साथ मनाई गयी। ¨हदू धर्मावलंबी व्रत रहे और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। दूसरी तरफ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर आर्यनगर में जैन धर्मावलंबियों ने अपने सभी 24 तीर्थकर भगवान का अभिषेक व पूजन कर आस्था व श्रद्धा निवेदित की। भगवान अनंतनाथ का विशेष पूजन व 108 कलशों से अभिषेक किया गया।
पिछले 10 दिनों से चल रहे जैन धर्म के पर्युषण पर्व (दशलक्षण व्रत) का अनंत चतुर्दशी को पूर्णाहुति हुई। इस दौरान उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, अकिंचन व ब्रह्माचर्य धर्म का पूजन व पालन किया गया। इस दिन बच्चे, किशोर, स्त्री एवं पुरुषों ने नियम व संयम से व्रत रखा। वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याण भी श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से जैन मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हुआ। पूरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
कार्यक्रम में अध्यक्ष पुष्पदंत जैन सर्राफ, मंत्री ज्ञानेंद्र जैन, पुष्कर जैन, रोहित जैन, विनय जैन, अजय जैन, सुशील जैन, राजू जैन, पुनीत जैन, धर्मेद्र जैन, आदित्य जैन, वर्धमान जैन व श्रेयांश जैन का सक्रिय सहयोग रहा।