Move to Jagran APP

गैंगेस्टरों पर ऐक्‍शन के बाद अब काली कमाई पर पुलिस की नजर, 1.34 अरब की संपत्ति जब्त

पुलिस ने गैंगेस्टरों के खिलाफ अपनी कार्रवाई में ढिलाई नहीं बरती। जोन के 392 गैंगेस्टरों पर पुलिस ने न केवल शिकंजा कसा बल्कि इसमें से 385 की गैंग चार्ट खोल दी। 124 गैंगेस्टर पर कार्रवाई करते हुए उनकी 1.34 अरब की चल-अचल संपत्ति जब्त की गई है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 11:49 AM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 11:49 AM (IST)
पुलिस ने अभियान चलाकर अपराधियों की 1.34 अरब की संपत्ति जब्त की है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। कोरोना और लाकडाउन की चुनौतियों के बावजूद पुलिस ने गैंगेस्टरों के खिलाफ अपनी कार्रवाई में ढिलाई नहीं बरती। जोन के 392 गैंगेस्टरों पर पुलिस ने न केवल शिकंजा कसा बल्कि इसमें से 385 की गैंग चार्ट खोल दी। 124 गैंगेस्टर पर कार्रवाई करते हुए उनकी 1.34 अरब की चल-अचल संपत्ति जब्त की गई है।

loksabha election banner

385 बदमाशों की खोली गई गैंग चार्ट

गोरखपुर जिले के माफिया सुधीर सिंह हों या राजेश निषाद व गणेश गौड़, वह 2020 को आसानी से नहीं भूल पाएंगे। पुलिस की रिपोर्ट पर प्रशासन ने राजेश निषाद की जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली जब्त कर लिया। सुधीर सिंह के शाहपुर स्थित मकान पर बुलडोजर चला। गणेश गौड़ का तिवारीपुर स्थित एक मकान तोड़ा गया। मो.हुसैन की 11 लाख की संपत्ति जब्त की गई। ऐसे ही बस्ती जिले में शमशेर आलम का आरओ प्लांट समेत 20 हजार की संपत्ति जब्त की गई। बलरामपुर जिले के चित्रसेन शुक्ला 1.97 करोड़ व अहमद सईद की एक करोड़ के कीमत की भूमि की कुर्की की गई। तमाम नये अपराधियों का गैंगचार्ट खोला गया। वर्ष 2019 की तुलना में इस वर्ष 61 फीसद अधिक लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। वर्ष 2019 में 243 लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के लिए अनुमोदन किया गया था।

जानिए किस जिले में कितने गैंगस्टर की संपत्ति की गई कुर्क-

जिला      संख्या     कुर्क की गई संपत्ति

गोरखपुर    10       253180000

देवरिया      10      243909741

कुशीनगर    34        21247000

महराजगंज   8         89394441

बस्ती        12       12140000

संतकबीरनगर  2        100000

सिद्धार्थनगर   15      2981018

गोंडा          4       88080650

बलरामपुर     12     588062000

बहराइच       16     35118668

श्रावस्ती        1       6209000

योग           124    1340422518

नोट : संपत्ति रुपये में

इस वर्ष गैंगस्टर के आरोपितों पर बड़ी कार्रवाई की गई। बड़े पैमाने पर उनके गैंग चार्ट खोले गए। 1.34 अरब से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। गैंगस्टरों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का प्रयास है कि अपराधियों पर शिकंजा कस कर ही भयमुक्त समाज की स्थापना की जा सकती है।  - दावा शेरपा, अपर पुलिस महानिदेशक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.