Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: बेरहम रात के बाद कांटे की तरह चुभी धूप, डेढ़ माह बाद 28 डिग्री पार हुआ रात का तापमान

Gorakhpur Weather News मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 07 Sep 2021 08:02 AM (IST)Updated: Tue, 07 Sep 2021 08:02 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: बेरहम रात के बाद कांटे की तरह चुभी धूप, डेढ़ माह बाद 28 डिग्री पार हुआ रात का तापमान
गोरखपुर में मंगलवार को हल्‍की बार‍िश के आसार बन रहे हैं। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। Gorakhpur Weather News 7 September 2021: डेढ़ माह बाद रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। बेरहम रात के बाद सोमवार को धूप ने भी लोगों को जमकर सताया। दिन का तापमान भले 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन नमी व धूप की जुगलबंदी ने लोगों को अधिक गर्मी का आभास कराया। पूरे दिन लोग पसीने से भीगे नजर आए। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले कुछ दिन इसी तरह रहेंगे। इसके चलते लोगों को अधिक गर्मी का आभास होगा। मंगलवार को मौसम व‍िभाग ने मंगलवार को हल्‍की बार‍िश की संभावना जताई है।

loksabha election banner

हल्‍की बार‍िश की संभावना

बीते 24 जुलाई को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस था। उसके करीब डेढ़ माह बाद सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अपने औसत से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन में चटख धूप व नमी के चलते लोगों को अधिक गर्मी का आभास हुआ। लोग परेशान देखे गए।

आज ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 10 दिसंबर तक यही स्थिति रहने वाली है। इसके चलते आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है।

कई द‍िनों से जारी है उमस

बीते करीब एक सप्‍ताह से गोरखपुर में भारी उमस व गर्मी से लोगों को काफी परेशाानी झेलनी पड़ रही है। बीच में हल्‍की बार‍िश हुई लेक‍िन उससे लोगों को राहत नहीं म‍िली बल्‍कि हल्‍की बार‍िश के बाद कड़ी धूप से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच बाढ़ के पानी से घ‍िरे लोगों को सबसे अध‍िक परेशानी का सामना करना पड़ा। बाढ़ से घ‍िरे कई क्षेत्रों में एहत‍ियातन बिजली काट दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.