विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशेड़ी पति पर डाल दिया खौलता तेल, पत्‍नी पर कार्रवाई से किया इंकार Gorakhpur News

By Satish ShuklaEdited By:
Published: Thu, 06 Aug 2020 09:12 PM (IST)

रक्षा बंधन के दिन भी वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इस दौरान उसकी पत्नी खाना बना रही थी। पति की हालत देखकर आपे से बाहर हो गई।

नशेड़ी पति पर डाल दिया खौलता तेल, पत्‍नी पर कार्रवाई से किया इंकार Gorakhpur News
नशेड़ी पति पर डाल दिया खौलता तेल, पत्‍नी पर कार्रवाई से किया इंकार Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। गुलरिहा क्षेत्र में करमहा बुजुर्ग गांव के करमैनी टोले की एक महिला ने पति के नशे की लत से परेशान होकर उसके ऊपर खौलता तेल डाल दिया। घटना तीन दिन पहले की है। पति घर में रहकर गांव के एक झोला छाप से उपचार करा रहा था। गुरुवार को इस बारे में पता चलने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

करमहा बुजुर्ग, टाला करमैनी निवासी युवक कच्ची शराब का आदी था। दिन-रात वह नशे में धुत रहता था। पत्नी के विरोध करने पर अक्सर विवाद होता रहता था। रक्षा बंधन के दिन भी वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इस दौरान उसकी पत्नी खाना बना रही थी। पति की हालत देखकर आपे से बाहर हुई पत्नी ने पूड़ी तलने के लिए कड़ाही में रखा खौलता तेल उसके ऊपर उड़ेल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी मिलने पर गुरुवार को भटहट चौकी से पुलिस कर्मी गांव पहुंचे थे। युवक ने पत्नी के विरुद्ध शिकायत करने से इन्कार कर दिया। भटहट चौकी प्रभारी वीरेद्र बहादुर ङ्क्षसह ने बताया कि पत्नी ने पति  को ठीक से उपचार कराने का भरोसा दिया है। पति भी उसके विरुद्ध किसी तरह की कार्रवाई के लिए तैयार नहीं है।

हत्या की कोशिश के आरोप में दो गिरफ्तार

गगहा क्षेत्र के पड़पुरवा गांव में महिला समेत चार लोगों की हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि जेल गया आरोपित मोल्हू और लालचंद ग्राम पड़पुरवा के रहने वाले हैं। दोनों को कौड़ीराम-गजपुर मार्ग पर सुबह गिरफ्तार किया गया। इन दोनों ने अपने नौ साथियों के साथ बीते एक अगस्त को पड़पुरवा निवासी पूजा, आशुतोष, श्रीकेश व बृजेश को घेरकर लाठी-डंडे से अचेत होने तक पीटा था और मरा जानकर फरार हो गए थे। शेष बचे नौ आरोपितों की भी शीघ्र गिरफ्तारी हो जाएगी। इसके लिए पुलिस टीम लगी हुई है। जल्‍द ही सभी दबोच लिए जाएंगे। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक प्रधान यादव व आरक्षी दीपू कुंवर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।