Move to Jagran APP

विवाहिता से दुष्‍कर्म का आरोपित गिरफ्तार

पुलिस के अनुसर कस्बे की रहने वाली एक महिला का पति दिल्ली रहता है। घटना की रात महिला घर में अकेली थी। उसके पड़ोसी व मुंहबोले देवर सूरज पासवान ने रात्रि में घर में घुसकर जबरन दुराचार किया और जानमाल की धमकी दी थी।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 08:50 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 08:50 AM (IST)
विवाहिता से दुष्‍कर्म का आरोपित गिरफ्तार
दुष्‍कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी का प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। गोला पुलिस ने रविवार सुबह करीब 10 बजे बेबरी चौराहे के पास से दुष्‍कर्म के आरोप में एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम सूरज पासवान है। उस पर आरोप है कि शुक्रवार रात उसने एक महिला संग दुष्‍कर्म किया है। विरोध करने पर महिला को मारने पीटने की धमकी दिया था। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे की रहने वाली एक महिला का पति दिल्ली रहता है। घटना की रात महिला घर में अकेली थी। उसके पड़ोसी व मुंहबोले देवर सूरज ने रात्रि में घर में घुसकर जबरन दुराचार किया और जानमाल की धमकी दी थी।

loksabha election banner

युवती से दुष्‍कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पीटा

गोला थाना क्षेत्र के ग्राम भूपगढ़ निवासी एक युवक ने शनिवार शाम एक युवती से दुष्‍कर्म का प्रयास किया। विरोध करने युवती व उसके परिजन की पिटाई की। पीडि़ता ने इसकी तहरीर थाने पर दी है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी है। युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार शाम वह गांव के दक्षिण खेत में जा रही थी कि रास्ते में भूपगढ़ के रहने वाले युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। वह पीडि़ता के गांव ननिहाल में रहता है। पीडि़ता ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी तो उन्‍होंने इसका उलाहना दिया। परिणाम यह रहा है कि रात करीब साढ़े दस बजे वह बगल की छत से उसके छत पर चढ़ गया और दुष्‍कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर उसकी बहनों ने भी उसे गालियां दीं। इससे युवक ने अपने दो साथियों की मदद से उन्‍हें हाकियों से पीटा। बाद में उसकी मां व भाई भी छत पर आ गए। आरोपितों ने उनकी भी पिटाई की। पिटाई से पीडि़ता की मां व भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.