Move to Jagran APP

गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन से दुष्कर्म का आरोपित 15 दिन बाद गिरफ्तार Gorakhpur News

खेत की तरफ गई 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने उसके ही गांव के सुधीर साहनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। तभी से आरोपित फरार चल रहा था।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 04:48 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 04:48 PM (IST)
गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन से दुष्कर्म का आरोपित 15 दिन बाद गिरफ्तार Gorakhpur News
गिरफ्तारी के संबंध में प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो् जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। पीपीगंज पुलिस ने 15 दिन से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपित को गोरखपुर में रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है।

loksabha election banner

खेत की तरफ गई 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने उसके ही गांव के सुधीर साहनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। तभी से आरोपित फरार चल रहा था। आरोपित के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद होने की सूचना मिली। पीपीगंज पुलिस की टीम ने गोरखपुर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पीपीगंज थानेदार ने बताया कि आरोपित भागने की फिराक में था। रेलवे स्टेशन से वह ट्रेन पकडऩे गया था।

तीन किशोरियों के साथ महिला गायब

खजनी इलाके की एक महिला अपने गांव की एक तथा पड़ोस के गांव की दो किशोरियों के साथ रहस्यमय ढंग से गायब हो गई है। किशोरियों के परिवार के लोगों ने तहरीर दी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। महिला की उम्र 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। चार दिन से वह लापता है। महिला के तीन बच्चे हैं। बच्चों को पति के पास छोड़ गई है। खजनी इंस्पेक्टर अजय कुमार मौर्य ने बताया कि महिला से संबंधित कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मोबाइल फोन के काल डिटेल की मदद से महिला और उसके साथ गायब हुई किशोरियों की तलाश की जा रही है।

गायक के विरुद्ध दी तहरीर

अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य समाज ने एक गायक पर आपत्तिजनक गाना गाने का आरोप लगाते हुए पीपीगंज थाने में तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने गाने के माध्यम से वैश्य समाज को अपमानित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य समाज के अध्यक्ष गणेश कुमार मद्धेशिया ने बताया कि आपत्तिजनक गाना इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने एक चैनल पर भी इस गाने को प्रस्तुत किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस से उन्होंने गाना गाने वाले गायक और इसे प्रसारित करने वाले चैनल के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर उन्होंने प्रदेश भर में आंदोलन छेडऩे की चेतावनी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.