नारी उत्पीड़न के खिलाफ छात्राओं ने निकाला मशाल जुलूस
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरखपुर महानगर की छात्रा कार्यकर्ताआ
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरखपुर महानगर की छात्रा कार्यकर्ताओं द्वारा आज नारी गर्जना मंच व मशाल जुलूस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में हो रही नारी उत्पीड़न व ¨हसा की घटनाओं का विरोध किया। नारी गर्जना मंच के तहत छात्राओं ने भी इस सभा में अपने विचार रखे। चेतना तिराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विश्वविद्यालय छात्रसंघ उपाध्यक्ष डॉ. चेतना पाडेय ने कहा कि आज जिस प्रकार से देश भर में बलात्कार उत्पीड़न व ¨हसा की घटनाएं हमारे सामने आ रही हैं, उसके लिए हम सबको मिलकर लड़ना होगा। चाहे पुरुष हो या महिला सभी को विचार करने की आवश्यकता है। महिलाओं को भी सर झुका कर नहीं, बल्कि सर उठाकर समाज में रहना होगा और प्रतिकार करने हेतु शारीरिक व मानसिक दोनों रूप से स्वयं को तैयार करना होगा। विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास की छात्रा नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि आज जहा महिलाएं देश-विदेश में प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। वहीं इस प्रकार की घटनाएं महिलाओं को कमजोर बना रही हैं।
सभा के उपरात छात्राएं फूल नहीं चिंगारी हैं, हम भारत की नारी हैं, अबला नहीं तूफान हैं, हम भारत की शान हैं, जैसे नारों के साथ मशाल जुलूस निकालकर समाज को जागरूक किया। जुलूस चेतना तिराहे से निकलकर टाउनहॉल स्थित गाधी प्रतिमा पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. उमा श्रीवास्तव, प्रात संगठन मंत्री कमलनयन, राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख प्रवीण गुंजन, प्रात उपाध्यक्ष प्रो. सुषमा पाडेय, काजल शुक्ला, महानगर संगठन मंत्री राघवेंद्र, महानगर मंत्री नवनीत शर्मा, प्रात सहमंत्री सपना कुमारी, डी वी एन डी सी ई. अध्यक्ष अनुष्का तिवारी, उपाध्यक्ष जयप्रिया जायसवाल, हर्षवर्धन सिंह ,अनूप भारती, मीरा गौड़ आदि सैकड़ों की तादाद में छात्राएं व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।