विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर में पानी की टंकी पर चढ़कर नाचने लगी महिला, सांसत में फंसी पुलिस, बड़ी मुश्‍किल से मनाया

Published: Sat, 29 Jun 2024 10:58 AM (GMT+05:30)

उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पानी की टंकी ...और पढ़ें

पानी टंकी पर चढ़ी महिला को नीचे उतारा गया। जागरण
पानी टंकी पर चढ़ी महिला को नीचे उतारा गया। जागरण

HighLights

  1. पीपीगंज थाने के बगल का मामला, देखने को लगी भीड़ ने दी सूचना
  2. एक घंटे बाद पुलिस ने नीचे उतारा, मानसिक रूप से बीमार थी महिला

जागरण संवाददाता, पीपीगंज। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 18 थाना परिसर के बगल में स्थित जल निगम के पानी की टंकी पर शुक्रवार की शाम एक महिला चढ़कर नाचने लगी। उसे देखने के लिए वहां जुटी भीड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले महिला को समझाकर उतारने की कोशिश की।

नहीं उतरने पर दारोगा समेत महिला पुलिसकर्मी पानी की टंकी पर चढ़े। समझा बुझाकर एक घंटे बाद उसे नीचे लेकर आए। महिला की पहचान वार्ड नंबर 17 निवासी पूनम देवी के रूप में हुई। वह मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने उनके पति जय प्रकाश को बुलाकर सिपुर्द कर दिया।

इसे भी पढ़ें-अब विशेष द्वार से बाबा दरबार पहुंचेंगे काशीवासी, सावन से पहले मिलेगी सुविधा

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पूनम देवी शाम पांच बजे घर से निकली थी। वह थाने के पास पहुंची और चहारदीवारी कूदकर जल निगम के पानी की टंकी पर चढ़ गई। इसके बाद वह नाचने लगी। उधर से गुजर रहे राहगीर टंकी पर महिला को देखकर रूके और उसे नीचे उतरने के लिए कहा।

काफी कोशिश करने के बाद महिला जब नीचे नहीं उतरी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दोरोगा अजीत यादव ने लोगों की मदद से महिला को समझाकर उतारने की कोशिश की। नहीं मानने पर दारोगा ने थाने से सिपाही मुकेश यादव, मनोज यादव, सत्यवीर सिंह व महिला पुलिसकर्मी रितू कश्यप, बबिता बुलाया और पानी की टंकी पर चढ़कर महीला को नीचे लेकर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें-एसएससी में एमटीएस-हवलदार के 8326 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन शुरू, जानिए कब है अंतिम तिथ‍ि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।