Move to Jagran APP

महराजगंज में पुलिस के बैकफुट पर आने से बिगड़ा माहौल

महराजगंज का अटल जी की श्रद्धांजलि यात्रा में हुए बवाल के बाद पुलिस ने नहीं उठाए सख्त कदम।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 05:30 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 05:30 PM (IST)
महराजगंज में पुलिस के बैकफुट पर आने से बिगड़ा माहौल
महराजगंज में पुलिस के बैकफुट पर आने से बिगड़ा माहौल

गोरखपुर : महराजगंज का कोल्हुई कस्बा रविवार से दो पक्षों के तनाव में झुलस रहा है। अनहोनी की आशका से लोग सहमे हुए हैं। इस सबके बीच प्रकरण में पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली भी आमजन के बीच चर्चा का विषय बनी है। इस मामले में महराजगंज पुलिस कोल्हुई प्रकरण में पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई है। खाकी के इस शरणागत भाव से अराजकतत्वों का हौसला बढ़ता जा रहा है, जिससे कस्बे का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बतातें चलें कि रविवार को देवानंद के नेतृत्व में कस्बे के भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में श्रद्धांजलि यात्रा निकाली थी। इस दौरान कार्यकर्ता व्यापारियों से दुकान बंद करने का आह्वान करते हुए आगे बढ़ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब यात्रा में शामिल लोग दवा विक्रेता व आल इंडिया मजलिस ए एतेहादुल मुसलमीन (एमआइएम) के पूर्व विधायक प्रत्याशी उपेंद्र सिंह की दुकान के पास पहुंचे तो विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष द्वारा हाकी से दूसरे पक्ष को जम कर पीटा गया। यहा तक कि दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग जाम कर धरने पर बैठ गए। दोनों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी गई लेकिन कोल्हुई पुलिस जाच जारी रखने के नाम पर मुकदमा दर्ज करने से कतराती रही। सोमवार की रात भी एमआइएम के पूर्व प्रत्याशी उपेंद्र सिंह जब सड़क पर उतरे तो फिर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। बाद में पुलिस ने उपेंद्र सिंह व उनके छह अन्य साथियों को हिरासत में ले लिया, लेकिन दबाव बढ़ने से देर रात उन्हें छोड़ भी दिया गया।

loksabha election banner

इस बीच देवानंद का आरोप है कि एमआइएम के पूर्व प्रत्याशी द्वारा अकेले पा कर सोमवार की रात पीडब्ल्यूडी डाकबंगले के सामने जम कर पीटा गया। इस संबंध में देवानंद ने कोल्हुई थाने में तहरीर भी दी है। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि कोल्हुई प्रकरण पर पूरी नजर है। जाच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- सामने आए भाजपा के देवानंद, दो दर्जन के खिलाफ दी तहरीर

महराजगंज में भाजपा नेता देवानंद पर सोमवार की रात में कोल्हुई कस्बे में डेढ़ दर्जन लोगों ने प्राणघातक हमला किया था और धारदार हथियार से मार की लहूलुहान कर दिया था। मंगलवार को सुबह 10 बजे घायल देवानंद का फोटो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई पर घायल को ढूंढ नहीं सकी। शाम को भाजपा नेता देवानंद थाने में आए और करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। देवानंद ने तहरीर में लिखा है कि सोमवार की शाम साढ़े सात बजे अपने मंडल पदाधिकारी रिंकू तिवारी के परसौना स्थित आवास से मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे कि कोल्हुई चौराहे पर स्थित सिंह मेडिकल स्टोर के समीप पहले से घात लगाकर बैठे ग्राम प्रधान मनोज सिंह, उपेंद्र सिंह, सोनू सिंह, मोनू सिंह 15-20 लोगों के साथ धारदार हथियार लेकर बैठे थे जैसे ही हम वहा पहुंचे समर्थकों के साथ मनोज सिंह व उपेंद्र सिंह ने हमला कर दिया। मोटरसाइकिल तोड़ दी, सोने की चेन छीन ली और बेहोश होने तक मारा और मरा जान फरार हो गए। हमलावरों के भागने के बाद आसपास के लोगों की मदद से परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। कोल्हुई के थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र ने तहरीर मिलने की पुष्टि की। कहा कि जाच में आरोप सही मिलने पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.