Move to Jagran APP

पुल के एप्रोच एवं सरंक्षण कार्य पर खर्च होंगे 40 करोड़

दो जनपदों की सीमा को जोड़ने वाले विभिन्न सेतु पर सरकार की ओर से कार्य कराए जा रहे हैं। बाढ़ सुरक्षा की दिशा में भी सरकार संवेदनशील है। इटवा विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों पर बंधे पर सुरक्षा की दृष्टि जो महत्वपूर्ण कार्य कराए गए हैं उसी का परिणाम है कि इस बार भयंकर बाढ़ आने के बाद उतना नुकसान नहीं हुआ जितना पहले की बाढ़ में होता था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 10:09 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 10:09 PM (IST)
पुल के एप्रोच एवं सरंक्षण कार्य पर खर्च होंगे 40 करोड़
पुल के एप्रोच एवं सरंक्षण कार्य पर खर्च होंगे 40 करोड़

सिद्धार्थनगर : भनवापुर ब्लाक में असनहरा से उतरौला मार्ग के बीच राप्ती नदी पर सेतु के पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस कार्य का शिलान्यास सोमवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने किया।

loksabha election banner

लोक निर्माण विभाग सिद्धार्थनगर वर्ष 2021-22 में राज्य योजना ( सामान्य ) अनुदान संख्या 57 व 83 योजना अंतर्गत ये कार्य कराया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. द्विवेदी ने कहा कि सरकार नदी के पुलों इसके एप्रोच एवं सेतु के संरक्षण की दिशा में गंभीर है। जिससे पुल सुरक्षित रहे और लोगों का आवागमन सुचारू बना रहे, जिसकी दिशा में आज यहां विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया गया है। दो जनपदों की सीमा को जोड़ने वाले विभिन्न सेतु पर सरकार की ओर से कार्य कराए जा रहे हैं। बाढ़ सुरक्षा की दिशा में भी सरकार संवेदनशील है। इटवा विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों पर बंधे पर सुरक्षा की दृष्टि जो महत्वपूर्ण कार्य कराए गए हैं, उसी का परिणाम है कि इस बार भयंकर बाढ़ आने के बाद उतना नुकसान नहीं हुआ, जितना पहले की बाढ़ में होता था। यही नहीं बाढ़ पीड़ितों के लिए पर्याप्त सामग्री वितरित की गई। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर चर्चा करने के साथ इटवा में कराए गए विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। कहा कि दो-दो नगर पंचायत, पालीटेक्निक, राजकीय महाविद्यालय, पशु अस्पताल, आईटीआई जैसी उपलब्धियां ही इस विधानसभा क्षेत्र को शून्य से शिखर की ओर पहुंचाया है। फायर स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, मिनी स्टेडियम जैसे कार्य प्रस्तावित है। ये सपना भी शीघ्र ही पूरा हो जाएगा।

श्रवण गिरी, सतीश तिवारी, गौरव मिश्र, सुधीर त्रिपाठी, गजेंद्र शुक्ला, वैभव श्रीवास्तव, भोलानाथ पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, सत्यप्रकाश मिश्र, शिवजी तिवारी, विनोद वर्मा, बंधु गुप्ता, लवकुश शुक्ल, गिरिधर चतुर्वेदी, राजेन्द्र दुबे, प्रिस पांडेय आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.