Move to Jagran APP

#World health day : गोरखपुर के 35 डॉक्टरों को हेल्थ एंड वेलनेस अवार्ड

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दैनिक जागरण और सिटी हॉस्पिटल के तत्वावधान और पल्स हॉस्पिटल के सहयोग से शहर के 35 विशेषज्ञ डॉक्टरों को हेल्थ एंड वेलनेस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 11:13 AM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 10:05 AM (IST)
#World health day : गोरखपुर के 35 डॉक्टरों को हेल्थ एंड वेलनेस अवार्ड

गोरखपुर, जेएनएन। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शहर के 35 विशेषज्ञ डॉक्टरों को हेल्थ एंड वेलनेस अवार्ड से सम्मानित किया गया। दैनिक जागरण और सिटी हॉस्पिटल के तत्वावधान और पल्स हॉस्पिटल के सहयोग से 10 पार्क स्ट्रीट में 'स्वस्थ हैं तो सब मुमकिन है' सूत्र वाक्य पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मान पाकर डॉक्टरों ने दैनिक जागरण को थैंक्स बोला।

loksabha election banner

लोगों को स्वस्थ रखने वाले धरती के भगवान को सम्मानित करने का सिलसिला शुरू हुआ तो दिन-रात मरीजों में व्यस्त रहने वाले डॉक्टरों के चेहरे पर खुशी के भाव देखते ही बन रहे थे। सीनियर, जूनियर और परिवार के सदस्यों के सामने मुख्य अतिथि महापौर सीताराम जायसवाल के हाथों स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र पाकर डॉक्टर गदगद दिखे। सिटी हॉस्पिटल के डॉ. एके मल्ल और डॉ. शिल्पा मल्ल ने डॉक्टरों के साथ दैनिक जागरण का आयोजन के लिए आभार जताया। संचालन प्रकृति त्रिपाठी ने किया। इस दौरान दैनिक जागरण के सहायक महाप्रबंधक प्रवीन कुमार, संपादकीय प्रभारी जितेंद्र त्रिपाठी, मार्केटिंग हेड रमेश यादव, डॉ. रजत कुमार भी मौजूद रहे।

इनको किया गया सम्मानित

डॉ. वाईडी सिंह, डॉ. वाईसी यादव, डॉ. आरडी मुखीजा, डॉ. रीना श्रीवास्तव, डॉ. राजीव गुलाटी, डॉ. रामरतन बनर्जी, डॉ. विजाहत करीम, डॉ. सुरहीता करीम, डॉ. एके चतुर्वेदी, डॉ. आलोक गुप्ता, डॉ. मधु गुलाटी, डॉ. आरए अग्रवाल, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. अंजू मिश्रा, डॉ. आनंद बंका, डॉ. शशिकांत दीक्षित, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. एसएस शाही, डॉ. वीएन अग्रवाल, डॉ. रंजना बागची, डॉ. सोमनिमा त्रिपाठी, डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. दुर्गेश गुप्ता, डॉ. विशाल त्रिपाठी, डॉ. अमित गोयल, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. अमित सिंह श्रीनेत, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. जीआर आनंद, डॉ. राजेश पांडेय, डॉ. नीना अस्थाना, डॉ. बीके सुमन, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. कीर्ति अग्रवाल, डॉ. दीप्ति चतुर्वेदी।

इनका रहा सहयोग

सिटी हॉस्पिटल द मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, पल्स हॉस्पिटल, गुरुकुल, डॉ. राजीव गुलाटी सुपर स्पेशिएलिटी डेंटल हॉस्पिटल बैंक रोड, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल बुद्ध विहार व्यावसायिक काम्प्लेक्स तारामंडल, गोरखपुर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर राजेंद्र नगर पूर्वी गोरखनाथ, बागची नर्सिंग होम व टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर सुमेर सागर रोड, 10 पार्क स्ट्रीट कैफे एंड किचेन।

यह है विश्व स्वास्थ्य दिवस

विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह ठीक रहना ही मानव स्वास्थ्य की परिभाषा है। वैश्विक स्वास्थ्य के महत्व की ओर बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए पूरी दुनिया में सात अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस दिन को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के तौर पर माना है। इस दिन लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है और स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाता है। हर साल इस दिन के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है। इस साल इसकी थीम यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज है। लोगों को बिना आर्थिक परेशानी के स्वास्थ्य सुविधाएं सभी को, हर जगह उपलब्ध हो। यही इस साल की थीम का मुख्य उद्देश्य है।

डॉक्टरों पर बड़ी जिम्मेदारी : महापौर

महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि डॉक्टरों पर बड़ी जिम्मेदारी है। डॉक्टर गरीब मरीजों का यथा संभव निश्शुल्क इलाज करें। इसके लिए डॉक्टरों को खुद अपने विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ़ बना रही है। इसमें डॉक्टरों का पूरा सहयोग हो। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के गठन का उद्देश्य ही पूरी दुनिया को स्वस्थ रखना है। दुनिया की सेहत सुधारने के लिए डब्ल्यूएचओ लगातार कार्य कर रहा है। कहा कि हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति का कोई जवाब नहीं था। समय बीता और वर्तमान में एलोपैथ के साथ ही होम्योपैथ और अन्य विधाओं से इलाज किया जा रहा है। फिर भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमें बहुत कुछ करना है। अब भी लोग इलाज के लिए विदेश जाते हैं। सरकार तीन लोकसभा क्षेत्र को मिलाकर एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर रही है। इससे न सिर्फ मेडिकल की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा वरन लोगों को तत्काल अच्छा इलाज मिलेगा। महापौर ने डॉक्टरों को सम्मानित करने पर दैनिक जागरण की तारीफ की और कहा कि सम्मान पाकर डॉक्टर और मेहनत व लगन से मानवता की सेवा में जुट जाएंगे।

मरीज अच्छा हो जाए यही हॉबी

डॉक्टरों ने अपनी हॉबी (शौक) पर पूछे गए सवाल पर अपने खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए। डॉ. वाईडी सिंह ने कहा कि गोरखपुर में योग्य डॉक्टरों और अच्छे अस्पतालों की कमी नहीं है। मरीज सहयोग करें तो उन्हें इलाज के लिए किसी दूसरी जगह भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डॉक्टर मरीज को ठीक करने में पूरा जोर लगा देते हैं। जनता और सरकार भी डॉक्टरों की परेशानी समझे।

डॉ. आरडी मुखीजा ने कहा कि सभी डॉक्टर मरीजों की सेवा करते हैं। सबकी क्लीनिक पर कई तरह के मरीज आते हैं। इनमें से जरूरतमंद भी होते हैं। डॉक्टर अपने स्तर से इनकी मदद करते हैं और किसी को बताते भी नहीं हैं। हम मानवता की सेवा कर रहे हैं।  डॉ. रीना श्रीवास्तव ने कहा कि हम जिस व्यवसाय से जुड़े हैं उसमें अपने शौक पूरा करने का समय नहीं है। फिर भी समय मिलने पर पेंटिंग, पौधरोपण आदि करती रहती हूं।

डॉ. मधु गुलाटी ने कहा कि डॉक्टर भगवान के स्पेशल बच्चे होते हैं। सभी डॉक्टर मरीजों की सेवा में जुटे रहते हैं। हम गरीबों की भी सेवा करते हैं। कहा कि उनके हॉस्पिटल पर जब कोई डिलीवरी होती है तो वह दंपती को पौधा भेंट करती हैं। उनसे आग्रह करती हैं कि वह घर जाकर यह पौधा लगा दें और अपने बच्चे की तरह देखभाल करें।

डॉ. आरए अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर समाज का दर्पण हैं। उन्होंने शहर में 11 हजार से ज्यादा पौधे लगाए हैं। डॉक्टरों का आह्वान किया कि वह खुद को ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रखें। कुछ ऐसा करें कि लोग उनको याद रखें। नए प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि भविष्य की योजना साझा करते हुए कहा कि गोरखपुर में विश्व का सबसे बड़ा अस्पताल खोलेंगे। इसके लिए भारत और इंग्लैंड की सरकार में सहमति बन गई है।

डॉ. रामरतन बनर्जी ने कहा कि दैनिक जागरण ने डॉक्टरों को सम्मानित कर उनको और अच्छा कार्य करने को प्रेरित किया है। कहा कि सभी को अनुशासित जीवन और संतुलित भोजन करना चाहिए। एक घंटे का योगा और व्यायाम सभी को रोज करना चाहिए।

खुद मतदान करेंगे, पड़ोसी को भी ले जाएंगे

समारोह में डॉक्टरों ने मतदान की शपथ ली। डॉ. आरए अग्रवाल और डॉ. वाईडी सिंह ने सभी डॉक्टरों, उनके परिवारीजनों को शपथ दिलाई कि वह मतदान करने जरूर जाएंगे। साथ ही अपने पड़ोसी को भी मतदान के लिए ले जाएंगे। लोगों को प्रेरित करेंगे कि वह मतदान जरूर करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.