साथ रहने को राजी हुए 14 माह से बिछड़े दंपती
गोरखपुर : आम जनमानस के पटल पर बनी पुलिस की छबि में धीरे धीरे बदलाव की बयार बह चली है। उसम
गोरखपुर : आम जनमानस के पटल पर बनी पुलिस की छबि में धीरे धीरे बदलाव की बयार बह चली है। उसमें अब मानवता व संवेदना के भाव भी जागृत हो रहे हैं। सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली पुलिस के अंदर शुक्रवार को कुछ ऐसा ही भाव स्पष्ट हुआ। उसने 14 माह से एक दूसरे से अलग रह रहे दंपती को फिर से मिला दिया। कोतवाल रविन्द्र कुमार सिंह की पहल पर हंसी खुशी दोनों दंपती एक साथ रहने को जहा राजी हो गए। वहीं इनके परिवारों की बीच बढ़ रही कटुता भी समाप्त हो गई। दोनों के पिता एक दूसरे के गले मिलकर सारे गिले सिकवे दूर कर दिए।
बांसी कोतवाली के ग्राम परसिया निवासी नीबूं लाल यादव की शादी 16 वर्ष पूर्व बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम करहिया निवासी गुरु नारायण की पुत्री गीता से हुई थी। शादी के पाच वर्ष बाद गीता का गौना हुआ था। तभी से दोनों पति-पत्नी हंसीखुशी रह रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच दो बच्चे भी हो गए। उसके बाद किसी किसी बात को लेकर पति पत्नी व परिजनों के बीच तू-तू मैं- मैं शुरू हो गई। अक्सर होते रह रहे विवाद व प्रताड़ना से आजिज गीता 14 माह पूर्व अपने मायके चली गई और महिला थाने में वाद दाखिल कर दिया। लड़का पक्ष सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली का होने के कारण इसकी जिम्मेदारी कोतवाली पुलिस को सौंपी गई। कोतवाल ने लड़के पक्ष व लड़की पक्ष के लोगों के साथ पति और पत्नी को डीड़ई चौकी पर बुलाया। दोनों परिजनों के बीच एक घटे तक पुलिस की चली वार्ता में दोनों दंपति एक साथ रहने को राजी हो गए। पुलिस की पहल पर दोनों के परिजन भी अपनी कटुता खत्म कर आपस मे गले मिले। इस दौरान कोतवाल ने सभी का मुंह मीठा कराया और सभी को हंसीखुशी कोतवाली से बिदा किया।
इस दौरान चौकी इंचार्ज अभिमन्यु सिंह, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह सहित राम आसरे गुप्ता हरिश्चंद्र यादव आदि कई संभ्रात लोग शामिल रहे।