Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अभिमन्यु अध्यक्ष, प्रियानंद मंत्री निर्वाचित

गोरखपुर: बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। अभिमन्यु प्रसाद

By Edited By: Updated: Sat, 27 Aug 2016 02:10 AM (IST)
Hero Image

गोरखपुर: बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। अभिमन्यु प्रसाद पांडेय अध्यक्ष तथा प्रियानंद सिंह मंत्री निर्वाचित घोषित किए गए हैं। विभिन्न 23 पदों के लिए कुल 90 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन वीरेंद्र बहादुर खरे ने बताया कि अध्यक्ष पद में प्रत्याशी अभिमन्यु प्रसाद पांडेय को 665 मत, वीरेंद्र शाही को 623 मत, अवधेश नारायण मणि त्रिपाठी को 11 मत, उमापति उपाध्याय को 193 , बलवंत शाही को 200, वशिष्ठ नारायण शुक्ल को 154, मनोज कुमार पांडेय को 335, राम प्रवेश पांडेय को 42, वेद प्रकाश अग्रवाल को 27 मत प्राप्त हुए। मंत्री पद में प्रियानंद सिंह को 973 मत, अजय कुमार शुक्ल को 748 मत, अनुराग दूबे को 252, जयप्रकाश सिंह को 24 , प्रमेश राम त्रिपाठी 69, राकेश कुमार गिरि को 64 , वीरेंद्र धर दूबे को 48, संजय प्रकाश सत्यम को 62 मत प्राप्त हुए। शुक्रवार को केवल अध्यक्ष एवं मंत्री पद हेतु मतगणना हुई। शेष पदों की मतगणना शनिवार को होगी। विजयी प्रत्याशियों को बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी, मंत्री जितेंद्र धर दूबे, वरिष्ठ अधिवक्ता बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव, डा. सुभाष चंद्र शुक्ल, अरविंद राम त्रिपाठी, विवेक कुमार राय, धर्मेद्र कुमार मिश्र, इ्रंद्रजीत लाल श्रीवास्तव, अशोक नारायण धर दूबे, अभिनन्दन पाण्डेय, शिखर पांडेय, विनय चंद, संजय सिंह, शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव समेत कई अधिवक्ताओं ने बधाई दिया है।

............

समर्थकों ने लगाए नारे

गोरखपुर: मतदान के समय प्रत्याशियों के समर्थकों ने नारे लगाए पम्पलेट को हवा में उड़ाया। परिसर से बाहर प्रेक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं ने भी वोट डाला। वहीं परिसर में प्रेक्टिस करने वाले कई अधिवक्ता मतदाता सूची ने नाम न होने की वजह से वोट नहीं डाल पाये। तेज धूप के बावजूद भी लाइन में लग कर अधिवक्ताओं ने वोट डाला।