विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेधा सेंटर पर निखरेगा युवाओं का हुनर

By Edited By:
Published: Sat, 05 Dec 2015 01:20 AM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी पर

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए मेधा कॅरियर सर्विस सेंटर की शुरुआत हो गई है। सेंटर का उद्घाटन कुलपति प्रो.अशोक कुमार और डीएम रंजन कुमार ने किया। उद्घाटन अवसर पर 'मेधा' संस्था के ब्योमकेश मिश्र ने आगामी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक 25 कालेजों के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय में संस्था का केंद्र खोला जा चुका है। गोरखपुर विश्वविद्यालय यह सेंटर चलाने वाली प्रदेश की दूसरा विश्वविद्यालय है। ब्योमकेश ने बताया कि यह सेंटर विद्यार्थियों की कंप्यूटर व संचार क्षमता और व्यक्तित्व व नेतृत्व क्षमता का विकास करेगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को रोजगार के बाजार से जोड़ने का काम भी करेगा। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रंजन कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने 24 घंटे का पूरा-पूरा उपयोग करना होगा। तभी बेहतर भविष्य का सपना पूरा किया जा सकता है। कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने विश्वविद्यालय में कॅरियर सेंटर खोले जाने में डीएम और वित्त अधिकारी की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के कॅरियर संवारने में यह सेंटर अच्छी भूमिका अदा करेगा। सेंटर के कैंपस समन्वयक डा.हिमांशु चतुर्वेदी ने आंगतुकों का आभार जताया। इस दौरान संस्था के सोमेश उपाध्याय व रविरंजन मिश्र समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।