गुरुवार को निरस्त रहेगी गोरखपुर-बढ़नी डेमू
गोरखपुर : लखनऊ मंडल के गोरखपुर-बढ़नी रूट पर चलने वाली डेमू सेवा में कुछ बदलाव किया गया है। सीपीआरओ क
गोरखपुर : लखनऊ मंडल के गोरखपुर-बढ़नी रूट पर चलने वाली डेमू सेवा में कुछ बदलाव किया गया है। सीपीआरओ के अनुसार 75003/75004 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर डेमू प्रत्येक गुरुवार को निरस्त रहेगी। वहीं, 75003/75004 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर डेमू ट्रेन और 75002/75005 बढ़नी-गोरखपुर-बढ़नी डेमू ट्रेन रविवार को चलाई जाएगी।
इसके अलावा 75007 गोरखपुर-गोंडा डेमू ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को और 75008 गोंडा-गोरखपुर डेमू ट्रेन प्रत्येक शनिवार को चलेगी। इसके स्थान पर 75007 गोरखपुर-गोंडा प्रत्येक शनिवार को और 75008 गोंडा-गोरखपुर डेमू ट्रेन प्रत्येक रविवार को निरस्त रहेगी। 26 नवंबर से ही गोरखपुर से बढ़नी होते हुए गोंडा तक डेमू सेवा शुरू हो गई है। नकहा से गोंडा तक दो जोड़ी सवारी ट्रेन का संचलन भी शुरू हो गया है।