पानी गिराने से मना करने पर महिला का सिर फोड़ा
गोरखपुर : पिपराइच थाना क्षेत्र में लालगंज गांव के बगेदन चौहान की पत्नी अनीला देवी (32) से शनिवार क
By Edited By: Published: Sat, 01 Nov 2014 06:32 PM (IST)Updated: Sat, 01 Nov 2014 06:32 PM (IST)
गोरखपुर : पिपराइच थाना क्षेत्र में लालगंज गांव के बगेदन चौहान की पत्नी अनीला देवी (32) से शनिवार को हुए विवाद में उनके पड़ोसी ने राड से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
गांव में अनीला देवी के घर की छत उनके पड़ोसी के छत से सटा हुआ था। पड़ोसी छत पर सुबह पानी गिरा रहा था। अनीला देवी ने इससे मना किया। इसी बात पर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी ने उनके सिर पर राड से प्रहार कर घायल कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें