विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Lockdown : यूपी के इस जिले में पकड़े गए 11 संदिग्ध नेपाली जमाती, मस्जिदों में छिपकर रह रहे थे Gorakhpur News

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 15 Apr 2020 01:37 PM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2020 11:08 PM (IST)

Coronavirus Lockdown कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाने के मधुरिया चौकी की पुलिस ने बुधवार की सुबह जोकवा बाजार से होकर गुजर रहे 11 संदिग्ध नेपाली जमातियों को हिरासत में लिया।

Coronavirus Lockdown : यूपी के इस जिले में पकड़े गए 11 संदिग्ध नेपाली जमाती, मस्जिदों में छिपकर रह रहे थे Gorakhpur News
Coronavirus Lockdown : यूपी के इस जिले में पकड़े गए 11 संदिग्ध नेपाली जमाती, मस्जिदों में छिपकर रह रहे थे Gorakhpur News

कुशीनगर, जेएनएन। कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाने के मधुरिया चौकी की पुलिस ने बुधवार की सुबह जोकवा बाजार से होकर गुजर रहे 11 संदिग्ध नेपाली जमातियों को हिरासत में लिया। पांच मार्च को जमाती सोनौली सीमा पार कर भारत में प्रवेश किए थे। सात मार्च को खड्डा थानाक्षेत्र के खैरी गांव स्थित मस्जिद में इस्तमा में शामिल हुए।

बिहार के रास्‍ते नेपाल जाने की तैयारी में थे

कोरोना संक्रमण के चलते लाकडाउन हो जाने के बाद वह इधर-उधर गांव में मस्जिदों में छिप कर रह रहे थे। पुलिस की पूछताछ में बताया कि बिहार के रास्ते पुन: नेपाल जा रहे थे कि यहां पकड़ लिए गए। घटनाक्रम को नेपाल के कुख्यात जालिम मुखिया प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।

50 कोरोना पाजिटिव को बिहार व यूपी में दाखिल करने की है योजना

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक नेपाल के कुख्यात मुखिया ने 50 कोरोना पाजिटिव को बिहार व यूपी में दाखिल करने की योजना बनाई है। बुधवार को क्षेत्र के चौहानपट्टी गांव के शंभू चौहान व जोकवा बाजार के राजेंद्र शर्मा ने 11 नेपाली जमातियों को फोरलेन के रास्ते जाते हुए देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो उन सभी ने अपने को जमाती बताया।

इन लोगों को पकड़ा गया

इनकी पहचान अहमद हुसैन, एमडी कमरुल हुसैन, मुजेबुर रहमान, मो. तैयब, मो. सफीद रहमान, मो. जावेद अख्तर, इस्लाम मियां, अब्दुल गफूर, मो. नजीर, मो. वकील निवासी काठमांडू नेपाल के रूप में हुई। लाकडाउन की अवधि में बीते 22 दिन कहां रहे इस बावत वह कुछ भी स्पष्ट नहीं बता सके। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद नेपाल से लगी भारतीय सीमा सील है और वहां कड़ा पहरा है। ऐसे में नेपाली जमातियों का पकड़ा जाना अहम माना जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह का कहना है कि नेपाली जमातियों को सपहा क्वारंटाइन केंद्र पर एंबुलेंस से भेजा गया है। मेडिकल जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

देवबंद से आए आठ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

उधर, महराजगंज जिला महिला अस्पताल में क्वारंटाइन किए गए आठ लोगों की कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर परिजनों सहित चिकित्सकों ने राहत की सांस ली है। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग, बड़हरा इंद्रदत, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर कुर्थिया तथा विशुनपुर फुलवरिया में बीते दिनों में कोरोना पाजिटिव मरीज पाए जाने के बाद से रैंडमली जांच के लिए लोगों की धड़पकड़ तेज हो गई है।

देवबंद से शिक्षा ग्रहण कर आए थे

गांव से सूचना मिलने या तनिक भी संदेह होने पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम लोगों के घर पहुंच जा रही है और जिला महिला अस्पताल में क्वारंटाइन करा दे रही हैं। इसी क्रम में महराजगंज से तीन तथा कोल्हुई क्षेत्र से पांच लोगों को क्वारंटाइन कर जांच के लिए नमूना मेडिकल काले भेजा गया था। कोल्हुई के लोग देवबंद में शिक्षा ग्रहण कर महराजगंज जिले में स्थित अपने घर आए थे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एके राय ने कहा कि जांच के लिए भेजे गए सभी आठ नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।