Move to Jagran APP

विश्व के सबसे लंबे प्लेटफार्म पर लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

गोरखपुर रेलवे का प्लेटफार्म विश्व का सबसे लंबा प्लेटफार्म है। यहां पर दिसंबर तक तिरंगा लहराएगा। इसके लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 06:19 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 06:19 PM (IST)
विश्व के सबसे लंबे प्लेटफार्म पर  लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा
विश्व के सबसे लंबे प्लेटफार्म पर लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

गोरखपुर, जेएनएन। विश्व के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफार्म का दर्जा हासिल कर चुके गोरखपुर को अब एक और पहचान मिलने जा रही है। गोरखपुर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराएगा। रेलमंत्री पीयूष गोयल की पहल पर देश के प्रमुख 75 ए वन श्रेणी के स्टेशनों पर तिरंगा झंडा लहराने की तैयारी है। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर सहित लखनऊ और छपरा जंक्शन भी शामिल हैं।

loksabha election banner

देश के प्रमुख बड़े रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रीय झंडा लहराने के लिए रेलमंत्री ने ट्विटर पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। इसके लिए उन्होंने दिसंबर के अंत तक देश के सभी 75 रेलवे स्टेशनों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस संबंध में जल्द ही सभी जोनल कार्यालयों को लिखित दिशा-निर्देश मिल जाएगा। फिलहाल, रेलमंत्री के ट्वीट को रेलवे प्रशासन ने गंभीरता से ले लिया है। मौखिक तैयारी शुरू हो गई है, ताकि निर्देश मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू की जा सके।

विश्वविद्यालय में लहरा रहा है 100 फीट ऊंचा तिरंगा

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पहले से ही 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहरा रहा है। 19 जून, 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका ध्वजारोहण किया था। यह गोरखपुर शहर ही नहीं पूर्वाचल का सबसे ऊंचा तिरंगा है। रामगढ़ताल पर भी लगभग 150 फीट ऊंचा तिरंगा लहराने की कवायद चल रही है। नौका बिहार के पास इसका बेस भी लगभग तैयार कर लिया गया है। लेकिन वहां तिरंगा कब फहराएगा इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी तो सिर्फ रेलवे स्टेशनों पर तिरंगा लहराने की तैयारी चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.