स्वस्थ समाज के लिए योग आवश्यक
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में 30वीं वाहिनीं
गोंडा: स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए योग आवश्यक है। इससे मानसिक स्वास्थ्य को मजबूती मिलती है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।
यह बात आयुक्त देवीपाटन मंडल महेंद्र कुमार ने बुधवार को पीएसी ग्राउंड में योग शिविर का समापन करते हुए कही। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दौर में योग आवश्यक है। डीआइजी डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी बीमारी से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जाना चाहिए। इसके लिए योग आवश्यक है। पीएसी कमांडेंट अशोक कुमार ने शारीरिक दूरी के साथ पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास का संकल्प दिलाया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार सहित अन्य योग का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण पाठक, साक्षी अरोड़ा, नीता सिंह, क्रांति सिंह, आशीष गुप्ता, गौरव गुप्ता, अनिल भट्ट, अशोक सिंह, विजय सिंह, अभिषेक, राम बली, राधेश्याम, प्रतिभा त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।