कार्यकर्ता जनता को दें योजनाओं की जानकारी
सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की पूर्ण जानकारी जनता के बीच में लेकर जाएं
गोंडा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर मंगलवार को मुजेहना ब्लॉक में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने की। कहा कि इस बार पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम पूर्ण रूप से लहराने की स्थिति में है। हम सभी कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की पूर्ण जानकारी जनता के बीच में लेकर जाएं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष व पंचायत चुनाव के जिला सहसंयोजक राकेश तिवारी, संदीप पांडेय, राजीव कुमार बिट्टू सिंह, विनोद सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, संजय सिंह, सत्यव्रत ओझा, आत्माराम वर्मा, रवि प्रकाश तिवारी, अंगद वर्मा, विनीत मिश्रा, रमेश सिंह, अरुण प्रकाश तिवारी, केके मौर्य, व्यास नारायण पांडेय मौजूद रहे।