वजीरगंज एसओ को एडीजी ने किया सम्मानित
गोरखपुर स्थित पुलिस अपर महानिदेशक कार्यालय में देवीपाटन मंडल के डीआइजी डॉ. राकेश सिंह ने भी
गोंडा : बेहतर कार्य और विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए वजीरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार दुबे को अपर पुलिस महानिदेशक दावा शेरपा ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया है।
गोरखपुर स्थित पुलिस अपर महानिदेशक कार्यालय में देवीपाटन मंडल के डीआइजी डॉ. राकेश सिंह ने भी थानाध्यक्ष संजय दुबे को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। तरबगंज थाने से ही गोंडा जिले में एसओ की कुर्सी संभालने वाले संजय दुबे अपनी कार्यशैली और जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने वर्षों से फरार चल रहे बदमाशों को पकड़कर तीन लाख रुपये से अधिक का इनाम अपनी टीम के नाम हासिल किया था। इसके साथ ही तरबगंज सहित तैनाती वाले कई थानों का कायाकल्प कराया था। वजीरगंज में भी अभियान चलाकर कई वांछितों को गिरफ्तार किया और घटनाओं का राजफाश किया।