शिक्षकों का उत्पीड़न हुआ तो करेंगे आंदोलन
गोंडा : शिक्षक का सम्मान होगा तभी समाज आगे बढ़ेगा लेकिन, पिछले कुछ वर्षों में उनके समस्याअ
गोंडा : शिक्षक का सम्मान होगा तभी समाज आगे बढ़ेगा लेकिन, पिछले कुछ वर्षों में उनके समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वह कार्यालयों को चक्कर लगाने को विवश हैं। अब शिक्षकों का उत्पीड़न हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। उक्त बातें मारवाड़ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहीं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक सम्मान सर्वोपरि है, इनके साथ मनमानी हुई तो संघर्ष का रास्ता चुना जाएगा। प्रदेश महामंत्री त्रिलोकीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि समस्याओं के निदान की आवाज बुलंद की जाएगी। इस दौरान जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। इसमें किसान इंका भंभुआ के प्रधानाचार्य को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। केशरी प्रसाद शुक्ल महामंत्री, सहदेव ¨सह व राजेश द्विवेदी को उपाध्यक्ष, राकेश मोहन श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी। प्रदेश संरक्षक श्रीनिवास शुक्ल, मंडलीय संरक्षक डॉ. अवधशरण मिश्र, राधेश्याम मिश्र सत्यदेव तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।