Move to Jagran APP

Gonda News: गोंडा में युवक के साथ अमानवीयता, प‍िटाई के बाद मुंह पर क‍िया पेशाब; Video Viral

Gonda News युवक की पिटाई कर उसके मुंह पर पेशाब करने के मुख्य आरोपित कप्तान सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) सहित तीन टीमों को लगाया गया है। घटना का वीड‍ियो वायरल हो रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Anurag GuptaPublished: Thu, 17 Nov 2022 05:44 PM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2022 05:44 PM (IST)
Gonda News: अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगाईं गईं तीन टीमें

गोंडा, संवादसूत्र। नगर कोतवाली के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज के सामने दो गुटों में मारपीट का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक की कुछ लोग पिटाई करते नजर आ रहे हैं। युवक गिड़गिड़ाता रहा लेकिन, आरोपित उसकी पिटाई करते रहे। इतना ही नहीं युवक से अभद्रता कर उसके मुंह पर पेशाब भी किया गया। इसका भी वीडियो बनाया गया है। घटना 31 अक्टूबर की बताई जा रही है। उप निरीक्षक राम आशीष की तहरीर पर दोनों गुटों के आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, अमानवीय कृत्य करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा किया गया है। पुल‍िस ने मुख्य आरोपित कप्तान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) सहित तीन टीमों को लगाया गया है।

loksabha election banner

यह है पूरा मामला

शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज के सामने गत 31 अक्टूबर को कप्तान सिंह, अंशुमान सिंह, सुधाकर सिंह, विवेक, अंकित व शिवा सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दो गुटों के बीच असलहे भी निकल आए। इसके बाद एक युवक को कुछ लोग पीटते हुए कालेज मैदान में लेकर गए। वहां उसके मुंह पर पेशाब भी किया। बुधवार को युवक की पिटाई व उसके साथ अमानवीय कृत्य किए जाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा लिखा है।

पुल‍िस पर पीड़‍ित को ही जेल भेजने का आरोप 

वजीरगंज थाना के चड़ौवा के रहने वाले शिवा सिंह का कहना कि वह गत 31 अक्टूबर को अपने भाई से मिलने गायत्री पुरम गया था। घर वापस जाते समय विपक्षियों ने उसकी पिटाई कर दी। उसके साथ अमानवीय कृत्य भी किया गया। इतना ही नहीं पुलिस ने उसे ही अवैध असलहा के मामले में जेल भेज दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा कि पहले किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। मारपीट व अमानवीय कृत्य किए जाने का वीडियो वायरल हाेने पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने कहा कि मारपीट कर अमानवीय कृत्य करने के मुख्य आरोपित वजीरगंज के सेहरिया निवासी कप्तान सिंह उर्फ भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। कप्तान के खिलाफ विभिन्न थानों में 15 आपराधिक मुकदमा है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाईं गईं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.