विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में तालाब में डूबने से दो छात्राओं की मौत, गांव में मातम का माहौल

Published: Mon, 28 Sep 2026 11:11 PM (IST)

गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र में जालेपुर गांव के पास तालाब में थर्माकोल की नाव से खेलते समय दो किशोरियां ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. छपिया थाना क्षेत्र के जालेपुर गांव में हुई घटना।

  2. थर्माकोल की नाव से खेलते समय तालाब में डूबीं।

  3. इंद्रावती और गुड़िया की मौत, ओम को बचाया।

संवाद सूत्र, छपिया / बभनान गोंडा। छपिया थाना के हथियागढ़-कमलापुर मार्ग पर जालेपुर गांव के पास सोमवार शाम तालाब में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई। दोनों बकरी चराने के दौरान तालाब में थर्माकोल की नाव बनाकर खेल रही थीं। इसी दौरान थर्माकोल के टुकड़े से बनाई गई नाव का संतुलन बिगड़ गया। इंद्रावती गहरे पानी में चली गई। उसे डूबता देख गुड़िया बचाने के लिए पानी में उतर गई। गहराई अधिक होने के कारण दोनों डूब गईं।

देखते ही देखते दिलकश की 14 वर्षीय पुत्री इंद्रावती और चिद्दू की 12 वर्षीय पुत्री गुड़िया पानी में डूब गईं। इन्हें बचाने के दौरान हरिप्रसाद का 10 वर्षीय पुत्र ओम भी तालाब में फिसल गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

जहां इंद्रावती व गुड़िया को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि ओम की हालत को ठीक बताया है। उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जालेपुर गांव के बच्चे तालाब के किनारे बकरी चरा रहे थे।

एक ही गांव में दो मौतों से ग्रामीण स्तब्ध
इंद्रावती कक्षा 10 की छात्रा थी और सात भाई-बहनों में छठे नंबर की बेटी थी। गुड़िया नौ भाई-बहनों में सबसे छोटी बेटी थी और आठवीं पास थी। दोनों की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिवारीजन का रो-रोकर हाल बेहाल है।

वही ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध है। एसडीएम मनकापुर उदित पवार ने बताया कि राजस्व और पुलिस टीम मौके पर है। रिपोर्ट मांगी जा रही है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि दो किशोरियों की मौत हुई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर काम पूरा, ग्वालियर मेल और लखनऊ एक्सप्रेस समेत 20 ट्रेनें पुराने रूट पर लौटीं