समस्याओं के निस्तारण का दिया भरोसा
सर्किट हाउस में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 10:48 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:01 AM (IST)
गोंडा : शनिवार को सर्किट हाउस में अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य इकबाल हैदर और सरदार परविदर सिंह एक रिजार्ट में पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। सर्किट हाउस में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां अल्पसंख्यक समाज के लोग उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया। गुरुनानक चौक का भी निरीक्षण किया। एसडीएम वीर बहादुर यादव, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत, रिजवान अंसारी, वसीम रजा, रेड क्रॉस सोसायटी के जिला उपाध्यक्ष जसपाल सिंह सलूजा, अजीत सिंह सलूजा उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें