वीर सपूतों के दम पर मिली आजादी
गोंडा: गुरुवार को सांसद बृजभूषण शरण ¨सह के नेतृत्व में निकली तिरंगा संकल्प यात्रा का जगह-
गोंडा: गुरुवार को सांसद बृजभूषण शरण ¨सह के नेतृत्व में निकली तिरंगा संकल्प यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। तरबगंज संवादसूत्र के अनुसार सुबह करीब सात बजे विधान सभा क्षेत्र में पहुंची तिरंगा संकल्प यात्रा का विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने परसिया में स्वागत किया। सांसद ने कहा कि देश के वीर सपूतों के दम पर देश को आजादी मिली है। उनके प्रति श्रद्धाभाव और आदर दर्शाने के लिए सभी को समाज में नफरत की खाईं पाटकर समरसता का माहौल बनाने के लिए प्रयास करना होगा। गरीबों, मजलूमों व जरूरतमंदों की सेवा कर ही देश को तरक्की की राह पर ले जाया जा सकता है। दुर्जनपुर स्थित बाजार में समाजसेवी रुद्र प्रकाश पांडेय ने स्थानीय लोगों के साथ स्वागत किया। तरबगंज ब्लॉक पर पहुंची तिरंगा संकल्प यात्रा के हुजूम का नानबच्चा पांडेय की अगुवाई में स्वागत किया गया। ब्लॉक में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के शहीद स्तंभ पर सांसद व विधायक के साथ अवधेश कुमार ऊर्फ मंजू ¨सह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं कुछ दूर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। कर्नगलंज संवादसूत्र के मुताबिक डाक बंगले पर सांसद के साथ ही सदर विधायक प्रतीक भूषण ¨सह, विधायक कर्नलगंज अजय प्रताप ¨सह उर्फ लल्ला भइया ने कार्यक्रम को संबोधित किया। नगर के विवेकानंद विद्यालय से भारत मां की झांकी 121 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली गयी। यात्रा विद्यालय से निकलकर सुक्खापुरवा चौराहा, सर्वामाई थान, चौकघंटाघर, लारी रोड व बस स्टाप चौराहा होते हुए डाक बंगला पहुंची। पूर्व नपाप अध्यक्ष रामजीलाल मोदनवाल, अशोक ¨सहानियां, अशोक ¨सह, कृष्ण गोपाल वैश्य, कन्हैया लाल वर्मा, अर्चित पांडेय, मोहित पांडेय, संजय यज्ञसैनी एवं मुकेश वैश्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।