Move to Jagran APP

किशोर की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

र की रात से गायब हुए किशोर का शव शनिवार को एक कुएं में पाया गया है। उसके गले में धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान पाए गए हैं। माना जा रहा है कि उसकी हत्या कर शव को छुपाने के लिए कुएं में फेंका गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पड़ताल

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 09:00 AM (IST)
किशोर की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
किशोर की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

चित्र परिचय : 2जीएनडी13, 14,17,18,26

loksabha election banner

-30 जनवरी से लापता था पंकज, कुएं में मिला शव

-छपिया थाना क्षेत्र के हथियागढ़ गांव की घटना

संसू, बभनजोत (गोंडा) : गत बुधवार की रात रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हुए किशोर का शव शनिवार को गांव के निकट कुएं में पाया गया। गला काटकर उसकी हत्या की गई थी। घटना छपिया थाना क्षेत्र की है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर मार्ग जाम कर विरोध जताया। मौके पर पहुंचे गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने पुलिस अधिकारियों से पीड़ित परिवारजन से वार्ता कर उन्हें शांत कराया।

थाना क्षेत्र के हथियागढ़ निवासी रामप्रसाद जायसवाल ने बताया कि उनका पुत्र पंकज (14) गत 30 जनवरी की रात में लगभग नौ बजे घर के बाहर अलाव के पास बैठा था। 31 की सुबह जब परिवार के लोग जगे तो उन्होंने समझा कि पंकज अभी सो रहा है। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह नहीं दिखा तो उसकी मां ने बिस्तर पर जाकर देखा, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर खोजबीन शुरू की गई। इसकी खबर रिश्तेदारों को भी दी गई लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला। गांव के मनीष पांडेय ने इसकी सूचना छपिया थाने पर दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। शनिवार की सुबह जब गांव के लोग तलाश कर रहे थे तो गांव के बगल स्थित कुएं में पंकज का शव पड़ा दिखा। उसका गला काटा गया था। इसके अलावा शरीर पर चोटों के भी निशान थे। मौके पर एएसपी समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे। आशनाई या रंजिश

जिस तरह से किशोर गायब हुआ, उससे इस बात की आशंका है कि घटना आशनाई को लेकर की गई है अथवा किसी ने पुरानी रंजिश में ऐसा किया। वहीं, पंकज के साथियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। एएसपी हृदयेश कुमार का कहना है कि अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। सभी ¨बदुओं पर छानबीन की जा रही है।

छह बच्चों में सबसे छोटा था पंकज

रामप्रसाद जायसवाल के छह बच्चों में पंकज सबसे छोटा था। वह क्षेत्र के गर्ग इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.