Move to Jagran APP

शिक्षकों को अपमानित करने का किया जा रहा है प्रयास

10 अक्टूबर को मशाल जुलूस को लेकर विस्तृत चर्चा की।प्रकाश डालते हुए प्रत्येक शिक्षक से अपील करते हुए

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 10:27 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 06:19 AM (IST)
शिक्षकों को अपमानित करने का किया जा रहा है प्रयास
शिक्षकों को अपमानित करने का किया जा रहा है प्रयास

गोंडा : कंपोजिट विद्यालय जानकीनगर में प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बैठक की, जिसमें शिक्षक समस्याओं पर चर्चा हुई। सरकार पर शिक्षकों को अपमानित करने के प्रयास के आरोप लगाए गए। दस अक्टूबर को मशाल जुलूस निकालने की रणनीति बनाई गई।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए सभी को एक साथ मिलकर सरकार से लड़ना होगा। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन किया जा रहा है। दस अक्टूबर को गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। छह नवंबर को लखनऊ में विशाल धरना आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि जबतक मांगे नहीं पूरी होंगी। तब तक प्रेरणा एप डाउनलोड नहीं किया जायेगा। मंत्री विजय नारायण ने कहा कि बिना स्पष्टीकरण के 50 शिक्षकों के वेतन शून्य कर दिए गए हैं। इस पर निदा प्रस्ताव पास किया। पदाधिकारियों को शिक्षकों को प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश तिवारी, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, बेलसर अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने भी संबोधित किया। रामचंद्र तिवारी, मनोज कुमार मिश्र, देवनंदन तिवारी, कौशल किशोर ओझा, अशोक कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार सिंह, राजेश कुमार द्विवेदी, रजनीश कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार यादव, दुर्गा प्रसाद शर्मा व घनश्याम मौर्य उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.