सही गलत का ज्ञान कराते, बिना स्वार्थ के हमें पढ़ाते
गोंडा : शिक्षक दिवस को शिक्षण संस्थानों में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वपल्ली डॉ. राधाक
गोंडा : शिक्षक दिवस को शिक्षण संस्थानों में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान छात्रों ने सही गलत का ज्ञान कराते, बिना स्वार्थ के हमें पढ़ाते। शिक्षक हैं देश की आस, यही करेंगे हमारा विकास। जैसे स्लोगन गुनगुनाते हुए शिक्षकों का सम्मान किया।
शहर के एम्स इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों ने प्रबंधक डॉ. अभय श्रीवास्तव को उपहार भेंट किया। शिक्षक व छात्रों ने मिलकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्रीराम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से कार्यक्रम हुआ। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य ने गुरु शिष्य परंपरा पर प्रकाश डाला। केआरएस शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान बल्लीपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ज्योति वर्मा, अजीत, रामजी सहित अन्य मौजूद रहे। गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी में प्रधानाचार्य राजेश द्विवेदी ने छात्रों को गुरु का महत्व बताया। हरिशंकर द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे। एमडीबी ¨सह इंका बेलसर में छात्राओं ने रंगोली बनाई। प्रधानाचार्य अजीत ¨सह ने शिक्षकों को सम्मानित किया। जनता इंका इटियाथोक में प्रधानाचार्य डॉ. सत्यदेव त्रिपाठी ने शिक्षकों का सम्मानित किया। बभनान:आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आधुनिक युग में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है विषय पर गोष्ठी हुई। प्राचार्य डॉ. सीएम मणि तिवारी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका है। डॉ संतोष शुक्ल, डॉ मनीष, शशिदर्शन तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे। परसपुर: जयंती बीआरसी पर धूमधाम से मनाई गई। हरिकिशोर ¨सह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ¨सह, वासुदेव ¨सह, ईओ शालिनी त्रिपाठी, सभासद रहमत अली, संदीप कुमार ¨सह, झब्बार, मंगल प्रसाद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। कटराबाजार: पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटराबाजार द्वितीय में सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की चित्र पर माल्यार्पण किया गया। अरुण ¨सह ने उनके विषय में जानकारी दी। रवि यादव, अर्चना सहित अन्य मौजूद रहीं। मसकनवां. जूनियर हाईस्कूल मसकनवां में दिव्यांग छात्रा करिश्मा से केक कटवाकर जन्मदिन मनाया गया। अध्यापक विष्णुदेव शुक्ल ने छात्रों को उनके विषय में जानकारी दी। कविता त्रिपाठी, प्रियंका ¨सह, देवी प्रसाद, सहित अन्य मौजूद रहीं।