11 वीं का छात्र दौड़ते समय हुआ बेहोश, मौत
गोंडा: बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे नगर स्थित फातिमा हायर सेकंडरी स्कूल में अध्ययनरत 11 वीं का छ
गोंडा: बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे नगर स्थित फातिमा हायर सेकंडरी स्कूल में अध्ययनरत 11 वीं का छात्र दौड़ते समय बेहोश हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवारीजन और पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की है।
नगर कोतवाली क्षेत्र सर्कुलर रोड आवास विकास कालोनी निवासी अधिवक्ता आलोक कुमार पाठक का 16 वर्षीय पुत्र आदित्य पाठक फातिमा हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ता था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने दोस्तों के साथ स्कूल मैदान में दौड़ने का अभ्यास कर रहा था। इसी दौरान वह खेल मैदान में बेहोश होकर गिर गया। तत्काल उसे पहले विद्यालय के डिस्पेंसरी ले गए, जहां हालत गंभीर देख एक नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही छात्र के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की। पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को एकत्र कर जानकारी हासिल की है। एसपी लल्लन ¨सह ने बताया कि हर ¨बदुओं की जांच कराई जा रही है।
इनसेट
स्कूल प्रबंधन का दावा
- प्रधानाचार्य फादर क्लिफर्ड लोबो का कहना है कि आदित्य पाठक बुधवार को साथी बच्चों के साथ दौड़ लगा रहा था। इसी बीच वह बेहोश हो गया। तत्काल उसे एक निजी अस्पताल भी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।